टैरिफ हटाना पड़ेगा... ट्रेड डील पर भारत का अमेरिका को फाइनल ऑफर, खुलकर रखी अपनी डिमांड, ट्रंप के पाले में गेंद

Updated on 13-12-2025 01:26 PM
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत अब अपनी मंजिल की ओर जाती दिख रही है। भारत ने कुछ बदलाव के साथ 'फाइनल डील' अमेरिका के सामने रख दी है। भारत ने अमेरिका की कई बातों को मान लिया है तो अपनी कुछ कड़ी शर्तें भी लगाई हैं। इन शर्तों में सबसे अहम रूसी तेल से जुड़े अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को हटवाना है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अगस्त के महीने में भारत के सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लागू किया है। इसमें 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने के 'दंड' के चौर पर लगाया गया है।

द हिंदू ने अपने दो अलग-अलग सोर्स के हवाले से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ये जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने अखरोट, बादाम, सेब और इंडस्ट्रियल सामान के इंपोर्ट पर टैरिफ को भी हटाने के लिए कहा है। हालांकि ये एक बड़े बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट का हिस्सा होंगे। फिलहाल भारत 25% टैरिफ हटवाने पर फोकस कर रहा है।

भारत ने डील में किया संशोधन

अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने दो दिनों (11-12 दिसंबर) का भारत दौरा किया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया है कि भारत ने अमेरिकी टीम को एक संशोधित डील की पेशकश की है। यह भारत की ओर से दिया जाने वाला अंतिम प्रस्ताव है।
अधिकारी ने कहा कि सरकार का ज्यादा ध्यान रूस से संबंधित पेनल्टी को हटाने पर चला गया है। भारतीय निर्यातकों ने सरकार से कहा है कि वे 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ काम चला सकते हैं क्योंकि सबसे कम वैश्विक टैरिफ लगभग 19 प्रतिशत है लेकिन 50 प्रतिशत टैरिफ उन्हें बुरी तरह नुकसान पहुंचा रहा है।

क्या-क्या है डील में

संशोधित प्रस्ताव में अमेरिका की ओर से अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ वापस लेने के बदले में भारत का बादाम और अखरोट जैसे मेवों, सेब समेत कुछ फल, औद्योगिक सामान और लग्जरी मोटरसाइकिलों पर टैरिफ को तुरंत खत्म करने का ऑफर शामिल है।

भारतीय अधिकारी ने कहा है कि दोनों तरफ के बातचीत करने वालों ने मोटे तौर पर वह सब किया है, जो वे कर सकते थे। अब गेंद डोनाल्ड ट्रंप के पाले में है। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल के बयान में भी ये चीजें दिखा है, उन्होंने इशारा किया कि भारत ने पक्ष रख दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.