टाटा प्ले और वारनर ब्रदर्स डिस्कवरी लेकर आए आपके बचपन के पसंदीदा कार्टून

Updated on 17-09-2025 11:57 PM

भोपाल : टाटा प्ले पर लाखों भारतीयों का पसंदीदा कार्टून नेटवर्क फॉरएवर शुरू हो रहा है। यह सेवा वारनर ब्रदर्स डिस्कवरी के सहयोग से पेश की जाएगी। इसके माध्यम से हर उम्र के दर्शक अपने बचपन के पसंदीदा कार्टून देख सकेंगे, वो भी बिना विज्ञापन के। यह प्रसारण हिंदी और इंग्लिश में किया जाएगा। 24/7 उपलब्धता के साथ दर्शकों को टॉम एंड जेरी, स्कूबी डू, बेबी लूनी ट्यून्स, डेक्सटर्स लैबोरेटरी, पॉवरपफ गर्ल्स क्लासिक, इड एड एन ऐडी, कोडनेमः किड्स नैक्स्ट डोर जैसे लोकप्रिय कार्टून तथा बैटमैन, सुपरमैन, जस्टिस लीग, ग्रीन लैन्टर्न आदि डीसी के एनिमेटेड शो देखने का मौका मिलेगा। ये सभी कार्टून टीवी के अलावा टाटा प्ले मोबाईल ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।  टाटा प्ले की चीफ कमर्शियल एवं कंटेंट ऑफिसर, पल्लवी पुरी ने कहा, ‘‘टाटा प्ले को ये पुराने कार्टून शो फिर से पेश करने की बहुत खुशी है। ये कई सारे बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। कार्टून नेटवर्क पर इन कार्टून किरदारों की वापसी से हमारी सेवाओं की श्रृंखला मजबूत हुई है। इससे दर्शकों को अपनी पसंद के अनुसार शो चुनने और देखने का अवसर मिलेगा। चाहे बचपन की यादें ताजा करना हो या फिर नई पीढ़ी को अपने समय के पसंदीदा कार्टून किरदार दिखाने हों, कार्टून नेटवर्क फॉरएवर पर हर परिवार को एक खास अनुभव प्रदान करेगा।” इस बारे में अर्जुन नोहवार, मैनेजिंग डायरेक्टर, साउथ एशिया, वारनर ब्रदर्स, डिस्कवरी ने कहा, ‘‘वारनर ब्रदर्स डिस्कवरी में हम दर्शकों को उनके पसंदीदा किरदार दिखाना चाहते हैं। कार्टून नेटवर्क फॉरएवर पर हर किसी को अपने बचपन वाला कार्टून नेटवर्क देखने का अवसर मिलेगा, जिससे वो अपने बचपन की यादों को ताजा कर पाएंगे। जो लोग टॉम एंड जेरी, समुराई जैक और पॉवरपफ गर्ल्स देखकर बड़े हुए हैं, हम उनके लिए एक बार फिर कार्टून नेटवर्क का वही पुराना जादू लेकर आए हैं, जिसे देखने के लिए सभी लोग तैयार हो जाएं।’’

कार्टून नेटवर्क फॉरएवर केवल टाटा प्ले पर उपलब्ध है, जो हर वर्ग के दर्शकों के लिए उच्च गुणवत्ता का और दिल को छू लेने वाला कंटेंट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। टाटा प्ले पर 50 से अधिक किफायती और मनोरंजन सेवाओं का आनंद लिया जा सकता है, जो हर आयुवर्ग के लिए उपयुक्त हैं। टाटा प्ले की किफायती सेवाएं मनोरंजन, बाल, शिक्षा, क्षेत्रीय, भक्ति आदि शैलियों में कंटेंट प्रदान करती हैं, ताकि हर दर्शक के पास देखने के लिए पर्याप्त सामग्री हो। अधिक जानकारी के लिए विज़िट करेंः Choose Tata Play (formerly Tata Sky) DTH Services in India | Tata Play.

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.