टाटा पंच बनी छिंदवाड़ा में फेस्टिव सीज़न की पसंदीदा एसयूवी

Updated on 11-10-2025 10:54 PM
छिंदवाड़ा, : टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने सितंबर 2025 में जबरदस्त बिक्री दर्ज करते हुए भारत की नंबर 2 पैसेंजर व्हीकल कंपनी के रूप में अपनी जगह बनाई है। इस सफलता की सबसे बड़ी वजह रही टाटा पंच — जो देश की टॉप 5 सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक – तीनों वैरिएंट्स में उपलब्ध पंच एक कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार एसयूवी है। शानदार फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ यह न सिर्फ एसयूवी में अपग्रेड करने वालों की सबसे पसंदीदा चॉइस बनी है, बल्कि देशभर में पहली बार कार खरीदने वाले 69% ग्राहकों की भी पहली पसंद रही है। अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच टाटा पंच ने मध्य प्रदेश में टीएमपीवी की कुल बिक्री में 29% योगदान दिया, जिससे यह राज्य की सबसे पसंद की जाने वाली कारों में शामिल हो गई है। सिर्फ छिंदवाड़ा में ही इस एसयूवी की बिक्री में 2 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दमदार, स्पोर्टी और यंग डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग (आईसीई वर्ज़न के लिए जीएनसीएपी 5-स्टार और ईवी वर्ज़न के लिए बीएनसीएपी  व जीएनसीएपी दोनों में 5-स्टार) के साथ टाटा पंच ग्राहकों को शानदार वैल्यू देती है, जिसे हाल ही में हुए जीएसटी सुधारों ने और बढ़ा दिया है। नवरात्रि 2025 के दौरान, पंच ने टीएमपीके की राष्ट्रीय बिक्री में 33% योगदान देकर देश की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा एसयूवी के रूप में अपनी जगह और मजबूत की है।  टाटा पंच की सफलता उसकी हर तबके में लोकप्रियता का नतीजा है ,हर किसी की पसंद: टाटा पंच अपने “कहीं भी ले जाओ” अंदाज़ के साथ उन लोगों की पहली पसंद बन गई है जो शहर की सड़कों पर चलाने के साथ-साथ सफर के नए रास्ते भी तलाशना चाहते हैं। इसका आसान ड्राइव और स्टाइलिश लुक महिलाओं के बीच भी खासा लोकप्रिय है। आज Punch.ev के ओनर्स में करीब 25% महिलाएं हैं। सुरक्षा में नंबर वन: पंच देश की पहली कार है जिसने पेट्रोल और इलेक्ट्रिक—दोनों वर्ज़न में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसने अपने सेगमेंट में सुरक्षा का नया मानक बनाया है। अपने सेगमेंट की पहचान: 2021 में लॉन्च होने के बाद पंच ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई पहचान बनाई। 2024 में यह भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार बनी और 2025 में भी टॉप 5 में शामिल रही, जो पहली बार कार खरीदने वालों को एक आत्‍मविश्‍वास से भरपूर फीचर-रिच एसयूवी एक्‍सपीरियंस दे रही है।  विकल्पों की आज़ादी और नवाचार: टाटा पंच पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक—तीनों विकल्पों में उपलब्ध है। भारत की पहली ट्विन-सिलिंडर आईसीएनजी एसयूवी होने के साथ यह कार स्पेस, परफॉर्मेंस और किफ़ायत, तीनों का बेहतरीन मेल पेश करती है। देशभर में लोकप्रिय: पंच की लोकप्रियता सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। इसके ग्राहक टियर2 1 (24%), टियर 2 (47%) और टियर 3 (29%) शहरों से हैं, जो इसकी देशभर में बढ़ती स्वीकार्यता और भरोसे को दर्शाता है। 6 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के साथ, टाटा पंच न केवल पूरे भारत में कार खरीदारों की पसंद बन गई है, बल्कि टाटा मोटर्स की मार्केट लीडरशिप को भी लगातार मज़बूती दे रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.