ट्रेन की तरह मैच के 'तत्काल टिकट'... IPL में खूब चल रहा ये गंदा धंधा

Updated on 05-04-2023 09:05 PM
नई दिल्ली: चार साल बाद दिल्ली में हो रहे आईपीएल मैच का जश्न मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर देखने को मिला। आलम यह था कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं तक के चेहरों पर उत्साह और जोश दिखाई दे रहा था। हालांकि, इसी बीच कुछ ऐसे मायूस चेहरे भी दिखे जिन्हें टिकट नहीं मिलने का गम सता रहा था। इसका फायदा उठाकर टिकट के दलाल सक्रिय हो गए और 2000 से लेकर 2500 रुपये में ब्लैक टिकट बेचने का खेल शुरू कर दिया।

हैरत की बात यह है कि यह पूरा खेल दिल्ली पुलिस के सामने चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। इसके चलते दलालों ने टिकट का लालच देकर कई लोगों से मोटी रकम वसूला। एनबीटी ने इस पूरे मामले को एक्सपोज करने के लिए एक क्रिकेट प्रेमी के रूप में दलाल से टिकट खरीदने को लेकर बातचीत की।
रिपोर्टर- कितने रुपये में है टिकट?
दलाल- 1800 रुपये में तुम्हें मिल जाएंगे।
रिपोर्टर- 1800 रुपये से कम नहीं होगा?
दलाल- नहीं, अभी दूसरे को 2000 हजार रुपये में दिए हैं।
रिपोर्टर- किस फ्लोर है टिकट?
दलाल- ग्राउंड फ्लोर है नीचे वाले, कितने चाहिए?
रिपोर्टर- तीन टिकट चाहिए।
दलाल- मिल जाएगा तुरंत, टेंशन क्यों ले रहे हो।
रिपोर्टर- किस गेट से जाना होगा?
दलाल- गेट नंबर 17 और 18 से।
रिपोर्टर- 1800 रुपये से कम कर दो, हमें तीन टिकट चाहिए।
दलाल- नहीं हो पाएगा।
रिपोर्टर- ठीक है 10 मिनट में आता हूं। यहीं मिलोगे?
दलाल- हां ठीक है। मेरा नंबर ले जाओ
कुछ देर बाद दलाल के दिए नंबर पर कॉल की
रिपोर्टर- हो जाएगा न टिकट?
दलाल- भाई, मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। लास्ट तीन टिकट तुम्हारे लिए बचाकर रखे हैं।
रिपोर्टर- अभी टाइम लगेगा। मेरे भैया अभी आएंगे, तभी टिकट लूंगा।
दलाल- मैं इंतजार कर रहा हूं।

चार साल बाद दिल्ली में हो रहे आईपीएल मैच का जश्न किसी मेले व त्योहार से कम नहीं था। स्टेडियम के चारों तरफ हंसते-मुस्कुराते चेहरे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की टी-शर्ट पहने लोगों में गजब का जोश दिख रहा था। कोई चेहरे पर दिल्ली कैपिटल्स का लोगो बनवा रहा था, तो कोई 'जीतेगी दिल्ली' लिख रहा था। सबसे ज्यादा जोश छोटे बच्चों में दिखा जो अपने-अपने चहेते खिलाड़ियों की टी-शर्ट पहनने मेट्रो गेट के पास नाचते हुए दिखे। साथ ही, दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो के पास लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।

शाम 4 बजे से ही दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो के गेट नंबर-4 से क्रिकेट प्रेमियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपत, गुड़गांव से लोग परिवार समेत कोटला स्टेडियम पहुंचे। जैसे-जैसे सूरज ढल रहा था, भीड़ बढ़ती जा रही थी। करीब 6 बजे से लोगों की एंट्री शुरू हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.