पाकिस्तान में शिक्षा अधिकारियों पर टीचरों ने किया हमला

Updated on 07-08-2022 02:37 PM

पाकिस्तान के रावलपिंडी में 60 शिक्षकों और क्लर्कों पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा अधिकारी पर हमला किया और उन्हें काम करने से रोका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शिकायत डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अथॉरिटी के शिक्षा अधिकारी मोहम्मद आजम ने की थी, जिन पर हमला हुआ। इसके बाद 60 में से 32 लोगों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया।

हमलावरों ने 70 हजार रुपए भी छीनने का भी आरोप
आजम ने शिकायत में कहा कि उनके और डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर मोहम्मद आसिफ समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों पर हमला किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावरों ने 70 हजार रुपए भी छीन लिए।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में उनका तबादला किए जाने के बाद उन्हें और आसिफ को गुरुवार को फिर से पद पर रख लिया गया। वहीं, आजम की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और क्लर्कों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था।

5-16 साल के सिंधी बच्चों में से लगभग 60% स्कूल से बाहर
विश्व सिंधी कांग्रेस के दुआ कलहोरो ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की खराब शिक्षा प्रणाली को जाहिर किया था। उन्होंने खासकर सिंधी बच्चों की बुनियादी शिक्षा के संबंध में बात की थी। कल्होरो ने कहा था कि कैसे सिंधी बच्चों को बुनियादी शिक्षा के उनके अधिकार से दूर किया जा रहा है।

5-16 साल के सिंधी बच्चों में से लगभग 60% स्कूल से बाहर हैं, जबकि 80% स्कूलों में सही सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि इस आकड़े से हम आपके ध्यान में पाकिस्तान में सिंधी बच्चों की दुखद स्थिति पर लाना चाहते हैं।

47% प्राइमरी स्कूल में केवल एक ही शिक्षक
वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 70 लाख यानी 44% से ज्यादा 5-16 साल के बच्चे शिक्षा से बाहर हैं। 2020-21 के आंकड़े बताते हैं कि सिंध में प्राइमरी एजुकेशन में करीब 20 लाख स्टूडेंट्स और कुल लगभग 47% प्राइमरी स्कूल में केवल एक ही शिक्षक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.