सेंट जेवियर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Updated on 05-09-2021 11:46 PM
बिलासपुर। सेंट जेवियर्स विद्यालय सरकंडा में शिक्षक दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में उप निर्देशक श्री सामंत राय ,वार्ड पार्षद श्री विजय ताम्रकार,वार्ड पार्षद राजेश दूसेजा
एवं नगर निरीक्षक सिविल लाइन थाना श्री शनिप रात्रे, विद्यालय के समस्त गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर शिक्षक दिवस में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई । अतिथियों को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया । छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । उप प्रबंधक श्री सामंत राय ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए व्यवहारिक जीवन जीने की सीख दी ,उन्होंने बताया कि जीवन का प्रतिक्षण सीखने योग्य है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को सदैव सीखने के लिए अग्रसर होना चाहिए । नगर निरीक्षक सिविल लाइन श्री शनिप रात्रे ने गुरु का महत्व बताया कि गुरु राष्ट्र का निर्माता है । पार्षद श्री दुसेजा ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी । पार्षद श्री ताम्रकार ने "गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय’ को समझाते हुए जीवन एवं समाज में गुरु के महत्व को समझाया । प्रधानाचार्य श्री हुजैफा दाहोदावाला ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षकों के बलिदान एवं उनके महत्व को समझाया ।अंत में बच्चों द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का समापन किया गया । विद्यालय में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का विशेष ध्यान रखा गया ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.