एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान:कोहली-राहुल की हुई वापसी, चोट के कारण बुमराह टीम से बाहर

Updated on 09-08-2022 06:33 PM

एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और उपकप्तान के रूप में केएल राहुल को कमान सौंपी गई है। वेस्टइंडीज दौरे पर आराम लेने वाले विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी हुई है। लगातार चोट से परेशान चल रहे केएल राहुल भी फिटनेस हासिल करने के बाद एशिया कप से वापसी करेंगे। हालांकि, स्ट्राइक बॉलर जसप्रीत बुमराह चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट के 13 संस्करणों में हिस्सा ले चुकी है और सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन रही है। इसके अलावा टीम तीन बार फाइनल तक तो पहुंची, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरे स्थान पर श्रीलंका है। श्रीलंकाई टीम पांच बार चैंपियन बनी है और छह बार रनर अप रही है। पाकिस्तान की टीम ने दो बार यह खिताब जीता है।

पहले मैच में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से मिली करारी हार का बदला लेने का मौका मिल गया है। भारतीय टीम 28 अगस्त को एशिया कप में पाकिस्तान का सामना करेगी। इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) कर रहा है। पहले वहां आर्थिक संकट के चलते इसके UAE में कराए जाने की चर्चाएं थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.