जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान:टी-20 में पहली बार शुभमन गिल को कप्तानी, 6 जुलाई से शुरू होगी 5 मैचों की सीरीज

Updated on 25-06-2024 02:48 PM

अगले महीने होने जा रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने सोमवार को 15 सदस्सीय टीम घोषित की। यह टीम 6 जुलाई से 14 जुलाई तक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप में ट्रैवलिंग रिजर्व रहे शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, हालांकि बोर्ड ने उपकप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। शुभमन गिल भारत के ओवरऑल 46वें कप्तान बने हैं। वहीं, टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के 14वें कैप्टन हैं।

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2022 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। टीम ने तीनों मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। आखिरी टी-20 सीरीज भारत ने जिम्बाब्वे ने 2016 में खेली थी, जहां टीम इंडिया 2-1 से जीती थी।

IPL में गुजरात की कप्तान कर रहे हैं गिल
वे IPL के पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तान कर चुके हैं, हालांकि उनकी टीम पिछले सीजन के लीग राउंड से ही बाहर हो गई। गुजरात ने गिल को पंड्या की ट्रेडिंग के बाद कप्तान बनाया गया था। नीतीश रेड्‌डी को मौका

सिलेक्टर्स ने IPL की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले नीतीश कुमार रेड्‌डी को मौका दिया है। वे पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं। वे इंडिया की बी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। नीतीश ने पिछले सीजन में सनराइजर्स की ओर 13 मैचों से 303 रन बनाए थे। उन्होंने 2 फिफ्टी भी जमाई हैं। इतना ही नहीं, 3 विकेट भी झटके। वे IPL के 275 मैचों में 142.92 के स्ट्राइक रेट से 6363 रन बना चुके हैं। नीतीश के नाम 42 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

वर्ल्ड कप खेल रही है टीम इंडिया
भारतीय टीम इस समय टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। सोमवार को टीम का आखिरी सुपर 8 मैच ऑस्ट्रेलिया से होना है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अब तक अजेय है।

यह है भारतीय टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्‌डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.