टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 96 रन से हराया

Updated on 12-02-2022 08:17 PM

नई दिल्‍ली ।  टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 96 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। मैच में वेस्टइंडीज के सामने 266 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 37.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। ओडीयन स्मिथ (36) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 3-3 विकेट आए। दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे, जबकि ऋषभ पंत ने भी बढ़िया 56 रन की पारी खेली। WI की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने दो-दो विकेट चटकाए।
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। दोनों टीमों के बीच पहली वनडे सीरीज 1983 में खेली गई थी, तब से भारत एक बार भी 50 ओवर फॉर्मेट में WI के खिलाफ क्लीन स्वीप नहीं कर सका था, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 39 साल में पहली बार ये इतिहास भी रच दिया। हालांकि वेस्टइंडीज 3 बार टीम इंडिया के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुका है।
टारगेट का पीछा करते हुए WI की शुरुआत खराब रही और शाई होप (5) को मोहम्मद सिराज ने LBW आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने चार गेंदों के अंदर ब्रैंडन किंग (14) और शमर ब्रुक्स (0) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़कर रख दी। चौथे विकेट के लिए डैरेन ब्रावो और निकोलस पूरन ने 49 गेंदों पर 43 रन जोड़कर टीम की पारी को संभाला, लेकिन इस पार्टनरशिप को प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रावो (20) को आउट कर तोड़ा।
प्रसिद्ध ने अपने अगले ही ओवर में जेसन होल्डर (6) को कैप्टन रोहित के हाथों कैच आउट कराया। फैबियन एलन बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। एलन का विकेट कुलदीप के खाते में आया। कप्तान निकोलस पूरन भी टीम की पारी को नहीं संभाल सके और 39 गेंदों पर 34 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे, जबकि ऋषभ पंत ने भी बढ़िया 56 रन की पारी खेली। WI की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने दो-दो विकेट चटकाए।
तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 124 गेंदों पर 110 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को फिर मैच में ला खड़ा किया। हैडन वॉल्श ने पंत (56) का विकेट लेकर WI को चौथी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर फैबियन एलन की गेंद पर आउट हुए। बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर 80 रन बनाकर हैडन वॉल्श की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनसे शतक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दीपक चाहर ने बल्ले से बढ़िया योगदान दिया और 38 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.