हार्दिक पंड्या को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती टीम इंडिया, चोट पर आया बड़ा अपडेट

Updated on 20-10-2023 02:50 PM
पुणे: हार्दिक पंड्या की चोट की स्थिति साफ होने के लिए भारतीय टीम को कम से कम एक दिन और इंतजार करना होगा। गेंद रोकने की कोशिश में ऑलराउंडर का बायां टखना मुड़ गया था और वह पुणे में बांग्लादेश की पारी में केवल तीन गेंद ही फेंक सके। चोट मैच के नौवें ओवर और हार्दिक के पहले ओवर के दौरान लगी, जब उन्होंने फॉलो-थ्रू पर अपने पैर से गेंद को रोकने की कोशिश की। वह सपोर्ट स्टाफ के साथ लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

स्पेशलिस्ट को भेजी जाएगी हार्दिक की रिपोर्ट

बीसीसीआई ने मैच के दौरान ही घोषणा की थी कि हार्दिक पंड्या स्कैन के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की स्कैन रिपोर्ट मुंबई के भेजी जा रही है।मुंबई के डॉक्टर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के आकलन के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। स्कैन के बाद हार्दिक पंड्या स्टेडियम में आ गए थे और ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। हालांकि भारत ने आसानी से मैच जीत लिया और उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी।


अगले मैच से रहेंगे बाहर?

रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक की चोट को लेकर कहा था, 'उन्हें थोड़ी तकलीफ हुई है, चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। हम कल सुबह देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर योजना बनाएंगे कि आगे कैसे बढ़ना है।' भारत को वर्ल्ड कप 2023 में अपना अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेलना है। रोहित के बयान के बाद भी माना जा रहा है कि हार्दिक को अगले मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।

मैच के बाद केएल राहुल से पंड्या की स्थिति के बारे में पूछा गया। इसपर विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें अपने साथी की चोट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल ने मैच के बाद बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने उन्हें अभी ड्रेसिंग रूम में देखा है। मेडिकल टीम को कुछ अपडेट मिलना चाहिए, शायद आज रात या मुझे नहीं पता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.