टीम इंडिया ने कीवी स्पिनर एजाज को दी विशेष जर्सी

Updated on 07-12-2021 10:06 PM

मुम्बई भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को एक विशेष तोहफा दिया है। टीम ने एजाज को एक जर्सी दी है जिसमें सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर है। भारतीय मूल के कीवी खिलाड़ी एजाज का जन्म मुम्बई में हुआ पर इसके बाद उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एजाज ने सभी दस विकेट लेकर एक अहम उपलब्धि हासिल की।

वह ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे गेंदबाज हैं हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आर अश्विन और एजाज के एक साक्षात्कार की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में अश्विन हस्ताक्षर वाली यह विशेष जर्सी एजाज को देते हुए नजर रहे हैं।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने एजाज को दस विकेट लेने के लिए बधाई दी थी। विराट और द्रविड़ न्यूजीलैंड के डग आउट में गए थे और वहां जाकर उन्हें एजाज को बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था और इसकी तारीफ भी हुई थी। वहीं अश्विन ने एजाज को उनकी इस उपलब्धि के लिए स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया था। इससे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के नाम ही दस विकेट लेने का रिकार्ड था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.