वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया:टीम आज से करेगी प्रैक्टिस

Updated on 14-08-2022 06:36 PM
भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के हरारे एयरपोर्ट पर पहुंचे का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के रवाना के फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। टीम इंडिया शनिवार सुबह जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई थी। टीम को वहां पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।इस सीरीज से विराट कोहली, रोहित शर्मा, और ऋषभपंत सहित कई सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। राहुल का चयन पहले नहीं हुआ था। फिट होने के बाद उनकी वापसी हुई है। धवन पहले कप्तान बनाए थे। अब वह उपकप्तान होंगे। ऐसे में राहुल के पास एशिया कप से पहले अपने को तैयार करने का आखिरी मौका है। वहीं टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच गए हैं। क्योंकि टीम के नियमित कोच राहुल द्रविड़ को इस हफ्ते एशिया कप के लिए यूएई जाना है। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है।एशिया कप यूएई में 27 अगस्त से शुरू होना है। जिम्बाब्वे दौरे में शामिल केएल राहुल और दीपक हुड्डा को ही एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है। ऐसे में दीपक और राहुल के प्रफॉरमेंस पर नजर होगी। केएल राहुल वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर टीम मैनेजमेंट की नजर होगी। दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे के खत्म होने के बाद सीधे यूएई के लिए रवाना होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.