अश्विन को अंतिम ग्यारह में शामिल करने बदलाव करें टीम इंडिया : चैपल

Updated on 13-09-2021 05:45 PM
सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह किसी भी प्रकार के हालातों में भारतीय टीम में जगह पाने के अधिकारी हैं। इस पूर्व बल्लेबाज के अनुसार चयनकर्ताओं को मध्यक्रम में बदलाव करके अश्विन अपनी को अंतिम एकादश में जगह देनी चाहिये। साथ ही कहा कि अश्विन ने हर प्रकार के हालातों में अपनी गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया है। चैपल ने लिखा, ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ संयोजन में आर अश्विन शामिल है। वह हर परिस्थितियों में एक अच्छा गेंदबाज है। जैसा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में साबित किया, इसलिए भारत को हमेशा ही उसे अंतिम एकादश में जगह देने का तरीका तलाशना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अश्विन को जगह देने के लिए मध्यक्रम में बदलाव भी करना पड़े तो चयनकर्ताओं को वह भी करना चाहिये।’ 
उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय टीम में काफी अच्छे ऑलराउंडर है. ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीतकर और अब इंग्लैंड में सफलता हासिल करके इसे साबित भी किया है, कोविड के प्रभाव के बीच भी टीम स्वदेश में  अजेय नजर आती है।’ चैपल ने कहा, ‘यह अन्य टेस्ट टीमों के लिए डरावना विचार है कि विराट कोहली की बेहद सफल टीम में सुधार हो सकता है।’ भारतीय टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में बाएं हाथ के स्पिनर ऑराउंडर रविंद्र जडेजा को आर अश्विन पर वरीयता दी। चैपल ने कहा कि रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की मौजूदगी निचले मध्यक्रम को काफी मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा, ‘द ओवल में मध्यक्रम में दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बीच सही संतुलन हासिल करने के प्रयास में शायद उन्हें अंजाने में हल मिल गया है। जडेजा को पांचवें नंबर पर खिलाना।’
इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘अगर जडेजा इस स्थान के लिए स्वयं को उपयुक्त साबित करते हैं तो फिर उन्हें सिर्फ एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत होगी। आदर्श खिलाड़ी पूर्ण रूप से फिट हार्दिक पंड्या होगा पर शार्दुल ठाकुर के रूप में उनके पास एक और विकल्प भी है।’ उन्होंने कहा, ‘जडेजा, ऋषभ पंत, पंड्या और अश्विन की मौजूदगी वाले मध्यक्रम को उम्मीद के मुताबिक रन बनाने चाहिए।’चैपल ने कहा कि इसके बाद तीन तेज गेंदबाज आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.