टीम इंडिया लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीतने उतरेगी

Updated on 20-08-2022 05:49 PM
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया ये मैच जीत जाती है तो वह ZIM के खिलाफ लगातार 7वीं सीरीज जीतेगी। आखिरी बार 1997 में जिम्बाब्वे ने भारत को वनडे सीरीज में हराया थ। इसके बाद 1998, 2000, 2002, 2013, 2015 और 2016 में दोनों टीमों के बीच खेली गई वनडे सीरीज भारत ने ही जीती हैं। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। शिखर धवन और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े थे।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देख सकते हैं मैच
दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 पर शुरू होगा। यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV एप पर देखी जा सकती है।
कैसी होगी हरारे स्टेडियम की पिच

हरारे स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की संभावना है। साथ ही अच्छी स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भी फायदा उठाया जा सकता है। दूसरे वनडे में औसत स्कोर 280-290 रन के आसपास रह सकता है। भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कुल 17 वनडे खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 15 मुकाबले और जिम्बाब्वे ने 2 मैच जीते हैं।

शनिवार को हरारे में मौसम साफ रहने की संभावना है। मैच के समय बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो गर्मी तेज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.