टीम इंडिया दूसरे एकदिवसीय में भी वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज जीतने उतरेगी

Updated on 09-02-2022 06:19 PM

अहमदाबाद भारतीय क्रिकेट टीम यहां दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भी मेहमान टीम वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। भारतीय भारतीय टीम पहले एकदिवसीय में जीत के साथ ही तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है।  इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा शायद ही अधिक बदलाव करें। टीम में उपकप्तान केएल राहुल की इस मैच से वापसी होगी।

 राहुल निजी कारणों से पहले एकदिवसीय मैच में शामिल नहीं थे। ऐसे में उनकी वापसी से ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है। ईशान ने पहले एकदिवसीय में रोहित के साथ ही पारी शुरु की थी। ईशान के आलावा दीपक हुड्डा को भी शायद ही अंतिम ग्यारह में जगह मिले। टीम प्रबंधन पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के क्रम में शायद ही बदलाव करे।

कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेलन चाहेंगे क्योंकि पहले एकदिवसीय में वह नाकाम रहे थे। पहले एकदिवसीय में स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी गेंदबाजी की थी और वह अपनी इसी लय को बनाये रखना चाहेंगे। रोहित ने पहले एकदिवसीय में जिस प्रकार अर्धशतक लगाया था और टीम को एक अच्छी शुरुआत दी थी। वैसा ही वह इस मैच में भी करना चाहेंगे। राहुल की वापसी से देखना यह होगा कि वह रोहित के साथ पारी की शुरूआत करते हैं या मध्यक्रम में उतरते हैं।

राहुल निजी कारणों से पहला मैच नहीं खेले थे। वह पारी की शुरूआत करते हैं तो ईशान को बाहर होना पड़ेगा जबककि अगर वह मध्यक्रम में खेलते हैं तो हुड्डा को बाहर होना पड़ेगा। वहीं गेंदबाजी में चहल और वाशिंगटन में से किसी एक की जगह पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज , और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों के पास रहेगी।

 वहीं दूसरी दूसरी ओर मेहमान टीम वेस्टइंडीज पहले मैच की हार से उबरकर इस मैच में जीत के लिए पूरी ताकत लगा देगी। पहले मैच में उसके बल्लेबाज नाकाम रहे थे और टीम निर्धारित ओवर तक नहीं खेल पायी थी। कप्तान कीरोन पोलार्ड के अलावा अनुभवी खिलाड़ी जैसन होल्डर ने पहले मैच की हार के बाद कहा था कि उनके बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, ऋषभ पतं (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।

वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेपर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.