टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए करने होंगे दो बदलाव, इन्हें दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता!

Updated on 07-01-2023 06:43 PM
राजकोट: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा। अभी सीरीज 1-1 से बराबर है। ऐसे में इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी। भारत ने मुंबई में हुए पहले मैच को 2 रनों से जीता था। पुणे में 16 रनों की जीत हासिल कर श्रीलंका ने सीरीज को बराबर कर दिया। अब मेहमान टीम के पास भारत में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतने का मौका है।

भारत को करने होंगे बदलाव

भारतीय टीम को अगर सीरीज हार से बचना है तो प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो बदलाव करने होंगे। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पहले मुकाबले में डेब्यू किया था। वह दोनों मैचों में फेल रहे। गिल की छवि ताबड़तोड़ रन बनाने वाले बल्लेबाज की नहीं है। ऐसे में उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया जा सकता है। रितुराज का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी की 6 पारियों में 4 शतक लगाए थे, जिसमें 220 रनों की पारी भी शामिल थी।

    सुंदर को देना होगा मौका

    भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बेंच पर बैठे हैं। सुंदर नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्हें फॉर्म से जूझ रहे अर्शदीप सिंह की जगह मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप ने दूसरे मुकाबले में 5 नो बॉल डाले थे। उन्हें कप्तान ने सिर्फ दो ही ओवर दिया था। अर्शदीप में मैच प्रैक्टिस की साफ कमी है। वहीं सुंदर गेंदबाजी के साथ ही बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। कप्तान हार्दिक गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में टीम के पास तीन तेज गेंदबाजी के विकल्प रहेंगे ही।


    तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (wk), रितुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (c), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.