वर्ल्ड कप 2023 में 9 स्टेडियम पर खेलेगी टीम इंडिया, जानें सभी पर कैसा है रोहित सेना का रिकॉर्ड

Updated on 29-06-2023 08:54 PM
वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल घोषित हो गया है। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर पर टूर्नामेंट का आयोजन होगा। भारतीय टीम 8 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया राउंड रॉबिन में 9 मुकाबले खेलेगी। ये सभी मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर होंगे। पहले मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर है तो आखिरी बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर। हम आपको इन सभी मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।

चेपॉक स्टेडियम vs ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया है। इस इस मैदान पर भारत को 14 वनडे में 7 जीत मिली है। टीम को 6 हार मिली और एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

अरुण जेटली स्टेडियम vs अफगानिस्तान

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर भारतीय टीम के सामने अफगानिस्तान की चुनौती होगी। इस मैदान पर अभी तक खेले 21 वनडे मैच में भारत को 13 जीत मिली है। टीम 7 मैच हारी भी है और एक बेनतीजा रहा।

​नरेंद्र मोदी स्टेडियम vs पाकिस्तान​

भारत को अपना तीसरा मैच 15 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा। 1984 में इस मैदान पर पहला मैच हुआ था। भारत को अभी तक 18 वनडे में यहां 10 जीत और 8 हार मिली है।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम vs बांग्लादेश

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है। यह भारत के नए स्टेडियम में शामिल है। अभी तक यहां 7 वनडे में टीम इंडिया ने 4 जीत हासिल की है। टीम मैच में रोहित सेना को हार मिली है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम vs न्यूजीलैंड

धर्मशाला में टीम इंडिया की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। यहां ठंड काफी होती है और इसकी वजह से पिच में सीम और स्विंग देखने को मिलती है। यहां खेले 4 वनडे में भारत को 2 जीत और 2 हार मिली है।

इकाना स्टेडियम

लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर अभी तक भारत ने सिर्फ एक ही मैच खेला है। इसमें भी टीम इंडिया को हार मिली है। यहां वर्ल्ड कप 2023 में रोहित सेना की टक्कर इंग्लैंड से होने वाली है।

वानखेड़े स्टेडियम vs क्वालीफायर-2

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर टीम इंडिया की टक्कर क्वालीफायर-2 की टीम से होगी। अभी तक इस टीम का फैसला नहीं हुआ है। इस मैदान पर भारत को 11 जीत और 9 हार मिली है।

ईडेन गार्डन्स vs दक्षिण अफ्रीका

कोलकाता में भारत की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी। इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम ने 22 वनडे खेले हैं। टीम को इसमें 13 जीत और 8 हार मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

एम चिन्नास्वानी स्टेडियम vs क्वालीफायर-2

बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत के सामने क्वालीफायर-2 की टीम होगी। इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां टीम का रिकॉर्ड भी शानदार है। 21 वनडे मुकाबले में भारत ने यहां 15 जीत हासिल की है। 5 मैच में हार मिली जबकि 1-1 ड्रॉ और बेनतीजा रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.