बाबर आजम के खास दिन को बर्बाद करने उतरेगी टीम इंडिया, गम में बदल जाएगा जश्न!

Updated on 28-06-2023 08:30 PM
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। दिलचस्प है कि पाकिस्तान-भारत का मुकाबला बाबर आजम के जन्मदिन पर खेला जाएगा। जी हां! बिलकुल ठीक सुना आपने, बाबर आजम का जन्मदिन 15 अक्टूबर को आता है और इसी दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दुनिया के दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। 1994 में लाहौर में पैदा हुए अपने कप्तान को पाकिस्तानी टीम महामुकाबला जीतकर गिफ्ट देना चाहेगी तो खुद बाबर उस मैच को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।


सभी कप्तानों के सामने काटा था केक
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब आईसीसी ट्रॉफी के दौरान बाबर आजम का जन्मदिन मनाया जाएगा। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हुआ था। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को सारे कप्तान मीडिया से बातचीत के लिए इकट्ठा हुए थे। तब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इसी इवेंट के दौरान अपना बर्थडे मनाया था। स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने केक काटने में उनकी मदद की थी। बेरिंगटन ने केक को अपने हाथ में पकड़े रखा और बाबर ने उसे काटा था।

कोहली के जन्मदिन पर भी मैच
सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि टीम इंडिया भी अपने एक सुपरस्टार के बर्थडे पर वर्ल्ड कप का मैच खेलेगी। कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को आता है, इस दिन साउथ अफ्रीका से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में टक्कर है। 34 साल पूरे कर चुके विराट का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, ऐसे में वह भी समूचे देश को अपनी बैटिंग से रिटर्न गिफ्ट देना चाहेंगे।

ऐसा है पूरा शेड्यूल
वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगी। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम 19 नवंबर को फाइनल की मेजबानी भी करेगा, जबकि दो सेमीफाइनल क्रमशः 15 और 16 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाएंगे। विश्व कप के सभी 48 मैच 10 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे क्योंकि एकदिवसीय क्रिकेट का प्रमुख टूर्नामेंट चौथी बार भारत में आ रहा है। भारत अपने मैच चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.