World Cup जरूर हारे पर ये बड़ा टूर्नामेंट पक्का जीतेगी टीम इंडिया, रवि शास्त्री की बात सुनकर खिलाड़ी गदगद

Updated on 28-11-2023 03:11 PM
मुंबई: भारतीय टीम को एकदिवसीय विश्व कप में शानदार अभियान के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लगातार 10 जीत के बाद एकमात्र हार ने करोड़ों दिल तोड़े थे। अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप खिताब के लिए भारत को बड़ा दावेदार बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि चैंपियन बनने के लिए इस टीम को आखिरी दो नॉकआउट मैचों में विजेता बनना होगा।

शास्त्री ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। यहां तक कि महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी विश्व कप जीतने के लिए छह विश्व कप का इंतजार करना पड़ा। आप विश्व कप (आसानी से) नहीं जीतते, एक विश्व कप जीतने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उस बड़े दिन (फाइनल) अच्छा प्रदर्शन करना होता है।’

उन्होंने कहा, ‘फाइनल में पहुंचने के बाद यह मायने नहीं रखता कि आपने टूर्नामेंट में पहले क्या किया है।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप शुरुआती बाधा को पार कर लेते हैं तो सिर्फ शीर्ष चार टीम होती हैं और आपको आखिरी दो मैच में अच्छा करना होता है। उन दो मैचों में अगर आपका प्रदर्शन अच्छा रहा तो आप चैम्पियन बनते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही किया, वे अपने शुरुआती दो मैच हार गये थे लेकिन उन्होंने जब अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी तब अच्छा किया।’

भारत के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारत के पास कई युवा खिलाड़ी हैं। टी-20 विश्व कप का आयोजन चार जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा। उन्होंने कहा, ‘वनडे प्रारूप में शायद यह आसान नहीं होगा क्योंकि आपको फिर से टीम का गठन करना होगा। लेकिन टी-20 क्रिकेट (विश्व कप) में भारत गंभीर चुनौती पेश करेगा। टीम के मुख्य खिलाड़ियों की पहचान हो गयी है और अब आपका ध्यान खेल के छोटे प्रारूप पर होना चाहिए।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.