टीम इंडिया का ऐतिहासिक 1000वॉ एकदिवसीय आज

Updated on 05-02-2022 10:28 PM

अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के साथ नए युग  में प्रवेश करेगी, जिसमें टीम अपनी पुरानी ‘मध्यक्रम की समस्या’ से निजात पाने की कोशिश करेगी। श्रृंखला का शुरूआती मैच भारत के लिए ऐतिहासिक 1000वां वनडे होगा। भारतीय टीम 2023 विश्व  कप के लिए अपनी तैयारियां अभी से शुरू करना चाहेगी। जिसमें वह 2015 और 2019 में ट्राफी हासिल नहीं कर सकी थी और अब वह अपनी रणनीति में वास्तव में बदलाव करना चाहेगी। कमजोर दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हार झेलने के बाद टीम अब नए वनडे कप्तान  रोहित के साथ जीत की लय में आना चाहेगी, जिसमें रोहित के साथ कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।
‘रोहित-द्रविड़ की जोड़ी अगले कुछ महीनों में 50 ओवर प्रारूप के लिये टीम की रणनीति तय करेगी, क्योंकि यह स्पष्ट हो गया है कि सुधार के लिए थोड़े फेरबदल की जरूरत है।इसकारण रविवार से शुरू हो रही श्रृंखला जूझ रहे मध्यक्रम को सही करने पर ध्यान लगाने के लिए सही मंच होगी। पहले कप्तान रोहित को उदाहरण पेश करके अगुआई करनी होगी जो सफेद गेंद के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। पहले मैच में केएल राहुल की अनुपस्थिति और अन्य विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रूतुराज गायकवाड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद ईशान किशन रोहित के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं, जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। इसके लिए मयंक अग्रवाल भी विकल्प है लेकिन पृथकवास में होने के कारण बिना ट्रेनिंग सत्र के उन्हें मैच में उतारना जोखिम भरा हो सकता है।
अगर रोहित लय में होंते हैं, तब किसी भी दिन किसी भी तरह के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं और वेस्टइंडीज का आक्रमण भी अपवाद नहीं होगा।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में ऋषभ पंत की  दूसरे मैच में पारी को छोड़ दें,तब तीनों मुकाबलों में मध्यक्रम पूरी तरह से चरमरा गया और अब जरूरत है कि मध्यक्रम में प्रभावशाली खिलाड़ी मौजूद रहें। श्रृंखला के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं हैं, तब आक्रामक सूर्यकुमार यादव और साथ ही दीपक हुड्डा के पास भी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लुभाने का मौका है। इन दोनों के अलावा काफी कुछ निर्भर करेगा कि विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं।
भारत ने द.अफ्रीका में मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर को आजमाया था लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा। गेंदबाजी की बात करे,तब बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव वनडे टीम में वापस आ चुके हैं और पूरी उम्मीद है कि वह अपने अनुभवी जोड़ीदार युजवेंद्र चहल के साथ अंतिम एकादश में शामिल हो सकते है।27 वर्षीय कुलदीप ने अपना अंतिम वनडे जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और हाल में वह सर्जरी कराने के बाद लौटे हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ने युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया है,  और यह देखना दिलचस्प होगा कि जोधपुर में जन्में इस गुगली गेंदबाज को एक मैच मिलता है या नहीं। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी (जिन्हें आराम दिया गया है) की अनुपस्थिति में गेंदबाजी इकाई की अगुआई की जिम्मेदारी ‘पालघर एक्सप्रेस’ शार्दुल ठाकुर को देने की उम्मीद है, जिन्होंने द.अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में चमकदार प्रदर्शन किया था। जहां ठाकुर के लिये टीम में अपना स्थान पक्का करने का यह बेहतरीन मौका है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में बल्ले से भी अपनी प्रतिभा दिखाई थी। उनके साथ ही श्रृंखला में युवा गेंदबाज जैसे मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान के पास भी आगे आकर स्थायी दावा करने का मौका है , क्योंकि विश्व कप में अब केवल दो साल का ही समय बचा है।
वहीं वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली टी20 श्रृंखला जीतने के बाद आई है, हालांकि यहां प्रारूप अलग है। टीम में ‘पावर-हिटर’ निकोलस पूरन मौजूद हैं, जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकता है।इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी से पहले वह फ्रेंचाइजी टीमों को भी लुभाने का प्रयास करेगा। हालांकि उन्हें दूसरे बल्लेबाजों के सहयोग की भी जरूरत होगी। साथ ही कप्तान कीरोन पोलार्ड और अनुभवी आल राउंडर जेसन होल्डर की भूमिका भी अंतर पैदा कर सकती है। पोलार्ड और उनकी टीम भारत के 1000वें वनडे में उसकी उम्मीदों को तोड़ने के लिये बेताब होगी।
भारत:रोहित शर्मा (कप्तान),केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, ऋषभ पतं (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।  
वेस्टइंडीज:कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेपर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर।
मैच भारतीय समयानुसार एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.