टीम इंडिया की विमेंस टेस्ट में मजबूत शुरुआत पहले दिन 410 रन बनाए

Updated on 15-12-2023 02:19 PM

विमेंस टीम इंडिया ने एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 4 दिन के मुकाबले के पहले दिन 7 विकेट पर 410 रन बना लिए हैं। स्टंप्स पर दीप्ति शर्मा 60 और पूजा वस्त्राकर 4 रन पर नाबाद लौटीं।

इससे पहले, शुभा सतीश (69 रन), जेमिमा रोड्रिगेज (68 रन) और यास्तिका भाटिया (66 रन) ने अर्धशतक जमाए। इंग्लैंड की ओर से लौरेन बेल को 2 विकेट मिले।

नहीं चली भारत की ओपनिंग जोड़ी
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर का फैसला लिया, लेकिन टीम की ओपनिंग जोड़ी इस फैसले को सही साबित करने में नाकाम रही। स्मृति मंधाना 17 और शेफाली वर्मा 19 रन बनाकर आउट हुई। टीम इंडिया ने 50 के अंदर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे, तब टीम का स्कोर 47/2 रहा।

मिडिल ऑर्डर ने 400 पार पहुंचाया
47 रन पर ओपनर्स के आउट होने के बाद शुभा सतीश और जेमिमा रोड्रिगेज ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर बिखरती भारतीय पारी को संभाला। शुभा को सोफी एक्लेस्टन ने नेटली सीवर ब्रंट के हाथों कैच कराया। शुभा और रोड्रिगेज के बीच 146 बॉल पर 115 रन की शतकीय साझेदारी की।

शुभा के आउट होने के बाद रोड्रिगेज को बेल ने बोल्ड मारा। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर (49 रन) ने यास्तिका भाटिया के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने 146 बॉल पर 116 रन की पार्टनरशिप की। यहां कौर 49 के निजी स्कोर पर रनआउट हो गई। यास्तिक ने 66 रन बनाए। बाद में दीप्ति शर्मा ने नाबाद 60 रन, स्नेह राणा ने 30 रन बनाते हुए स्कोर 400 पार पहुंचा दिया।

बेल को 2 सफलताएं
इंग्लैंड की ओर से लौरेन बेल को 2 विकेट मिले, जबकि कैट क्रॉस, नेटली सीवर ब्रंट, लाउरेन फिलर, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टन को एक-एक सफलता मिलीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.