टीम इंडिया के दो-दो फ्यूचर स्टार्स ने राशिद खान के सामने टेके घुटने, एक ही ओवर में कर दिया काम-तमाम

Updated on 26-04-2023 07:23 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 35वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 25 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जोकि इतना असरदार साबित नहीं हुआ। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बोर्ड पर लगा दिए। 208 रन के महा लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस का टॉप ओर्डर पत्तों की तरह बिखर गया, जिसमें अफगानिस्तान और गुजरात के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई।
राशिद खान ने एक ओवर में ही किया ईशान और तिलक को चलता
राशिद कारामाती खान की खूंखार गेंदबाजी के सामने किसी की एक नहीं चलती, जिसका उदाहरण हमें एक बार फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ देखने को मिला है। राशिद ने एक ही ओवर में स्टार बल्लेबाज ईशान किशन और तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी। दरअसल, एमआई की पारी का 8वां ओवर गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान डाल रहे थे। उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बाउंड्री ढूंढ रहे ईशान किशन को चलता किया। इसके बाज वहीं फिर ओवर की आखिरी गेंद पर बल्ले से तहलका मचा रहे तिलक वर्मा को भी 2 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके इस जबरदस्त ओवर ने मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया।राशिद खान बने नए पर्पल कैप होल्डर

राशिद खान 5 बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी इस गजब गेंदबाजी के चलते आईपीएल 2023 के नए पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं। वह मुंबई के खिलाफ 2 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियो की सूची में टॉप पर आ गए। राशिद ने आरसबी को मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ पर्पल कैप अपने सिर पर जमाई है। राशिद ने अब तक इस सीजन आईपीएल में 26 ओवर डाले हैं, जिसमें उन्होंने 205 रन खर्च कर 14 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईपीएल 2023 में 31 रन देकर 3 विकेट रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.