और अधिक सफलता हासिल करना चाहती है टीम : दिलप्रीत

Updated on 09-09-2021 09:00 PM
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय टीम ओर अधिक सफलताएं हासिल करना चाहती है। दिलप्रीत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण अभ्यास में आई बाधाओं के बाद भी भारतीय टीम ने जिस प्रकार अपना मनोबल बनाये रखा वह सबसे अहम बात है। वहीं ओलंपक में मिले कांस्य पदक से हॉकी के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है। दिलप्रीत ने कहा कि हमने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। हमने महामारी के कारण किसी मुश्किल को अपने मनोबल पर हावी होने नहीं दिया। इस दौरान सीनियर खिलाडिय़ों ने लगातार हमारा हौंसला बढ़ाया। साथ ही हमें यह महसूस कराया कि हम जीतने में सक्षम हैं। दिलप्रीत ने कहा कि अब टीम जीत का यह सिलसिला बरकरार रखना चाहती है। हम चाहते हैं कि लोग हमें और अधिक प्यार दें और हमारा समर्थन जारी रखें और इसके लिए हमें लगता है कि हमें बड़े टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम इसके लिए मानसिक रूप से तैयार भी हैं। दिलप्रीत ने कहा कि इस समूह का हिस्सा बनकर मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं और हां, मेरा मानना है कि मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इतनी अच्छी रही।
दिलप्रीत ने साल 2017 में जूनियर टीम के साथ सुल्तान आफ जोहोर कप में कांस्य पदक के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें सीनियर शिविर के लिए भी बुलाया गया और 2018 से वह लगभग सभी बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं जिसमें राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल के अलावा विश्व कप भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.