टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन से मिली जीत : दुबई

Updated on 01-11-2021 09:24 PM

दुबई न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में जीत के बाद कहा है कि उनकी टीम को ऑलराउंड प्रदर्शन से ही यह जीत मिली है। विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम ने पूरे मैच में भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा। विलियमसन ने कहा, ‘हर मैच से पहले अहम रणनीति बनाई जाती है। भारत जैसी अच्छी टीम के खिलाफ गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन के कारण ही यह जीत मिली है।

साथ ही कहा कि हमने पूरे मैच में भारतीय टीम पर दबाव बनाये रखा। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने गेंदबाजी के अच्छे प्रदर्शन को भी सराहा। विलियमसन ने साथ ही कहा, ‘हमारे पास दो अच्छे स्पिनर हैं और तेज गेंदबाजों के साथ ही स्पिनरों ने भी एक इकाई के तौर पर मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया है। ईश सोढ़ी का प्रदर्शन विशेष रुप से अच्छा रहा। इस पिच के हालात में स्पिनर काफी उपयोगी साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम हर समय अच्छी टीमों के खिलाफ खेलते हैं। हर पक्ष में मैच विजेता साबित होते हैं, हम अपने स्तर के क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत के खिलाफ मुकाबले में भी इस उदाहरण हमारे खिलाड़ियों ने पेश किया। सोढ़ी ने पूरी दुनिया में अलग-अलग लीग में खेला है जिसके अनुभवों का इस्तेमाल उन्होंने किया। अब हम लीग चरण के अगले मैचों के बारे में सोच रहे हैं।तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हमेशा की तरह ही बेहतर गेंदबाज साबित हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.