बेटे के खास दिन पर सचिन की आंखों में आंसू... इयान बिशप का बड़ा खुलासा

Updated on 19-04-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में आईपीएल में डेब्यू किया, जिसके चलते वह चर्चा में बने हुए हैं। सचिन और अर्जुन की पहली ऐसी पिता और बेटे की जोड़ी है जिसने आईपीएल खेला। वहीं अर्जुन ने अपने डेब्यू मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पहली आईपीएल विकेट भी ली। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं अब आईपीएल में कमेंट्री कर रहे पूर्व वेस्टइंडीयन खिलाड़ी इयान बिशप ने इस बात का खुलासा किया कि अर्जुन को आईपीएल खेलता देख सचिन की आंखों में आंसू आ गए।
इयान बिशप का बड़ा खुलासा

आईपीएल में काफी लंबे समय से कमेंट्री करते हुए आ आ रहे वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप ने सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि अर्जुन के आईपीएल में डेब्यू करने के बाद सचिन के आंखों में आंसू थे। बिशप ने हैदराबाद और मुंबई के मैच में कमेंट्री करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'फ्लोर मैनेजर की सचिन से बात हुई थी, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, फ्लोर मैनेजर, उन्होंने बताया कि सचिन को इस बात से खुशी है कि अर्जुन अब आईपीएल खेल रहे हैं। सचिन की आँखों में आँसू थे। उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि जब मैंने आईपीएल में पहली बार गेंदबाजी की थी, तो मेरा पहला ओवर पांच के लिए गया था। अर्जुन का पहला ओवर भी पांच के लिए गया है।'
अर्जुन का एक-एक ओवर याद रखेंगे सचिन-रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री ने भी कमेंट्री करते हुए सचिन और अर्जुन को लेकर खास बात कही। उन्होंने कहा, 'हालांकि वह टेंशन में रहेंगे जब भी अर्जुन को गेंद मिलेगी। वह भले ही अपनी कुछ पारियों को भूल जाएंगे लेकिन वह एक ओवर नहीं भूलेंगे। जो अर्जुन ने डाला। वह अर्जुन के हर ओवर को याद रखेंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.