‘आरआरआर’ के गाने ‘नाचो नाचो’ का टीजर जारी

Updated on 13-11-2021 09:07 PM

मुंबई सिनेमा जगत मेंबाहुबलीफिल्म ने जो कीर्तिमान रचा उससे पहचान बनाने वाले निदेशक एसएस राजामौली की अगली फिल्मआरआरआरका प्रशंसक बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। लंबे समय से रिलीज के लिए अटकी इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख बीते दिवाली को घोषित कर दिया गया। इसके बाद से फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब फिल्म के नए गानेनाचो नाचोके प्रोमो ने प्रसंसकों की धड़कने तेज कर दी हैं। यह गाना एक डांस नंबर है, जिसे सिंगर विशाल मिश्रा और राहुल सिप्लिगुंज ने मिलकर गाया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर गाने के प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है कि फिल्मआरआरआरका प्रमोशन तेजी के साथ चल रहा है। इस फिल्म के नए गानेनाचो नाचोको 10 नवंबर की शाम 4 बजे किया जाएगा। फिलहाल, गाने का लिरिकल प्रोमो जारी किया गया है। महज 19 सेकेंड के प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी धमाल करती हुई दिखाई देगी। म्यूजिक डायरेक्टर एम।एम। करीम के म्यूजिक से सजे गाने के धमाकेदार प्रोमो को यहां पर आप देख सकते हैं।

कुछ दिन पहले ही फिल्म के मेकर्स नेआरआरआरका टीजर रिलीज किया था। टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन एक्शन मूड में दिखे थे। साथ ही आलिया भट्ट की भी एक झलक दिखी थी। इस फिल्म कोबाहुबलीकी ही तरह बड़े स्तर पर बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माण में करीब 450 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पहले यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश के अधिकतर राज्यों में थिएटर्स बंद होने की वजह से इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। जूनियर एनटीआर और राम चरण की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को एक साथ पूरे भारत में अगले साल 7 जनवरी को सीधे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि एसएस राजमौली की यह फिल्मबाहुबलीकी ही तरह बॉक्स ऑफिस जबरदस्त धमाल मचाने के साथ भारी कमाई भी करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.