टीनेज स्टार जो बन गईं हिंदू, दोगुनी उम्र के मर्द से प्यार और छोड़ी इंडस्ट्री, 25 साल के बेटे के सामने दूसरी शादी

Updated on 27-08-2025 01:35 PM
गुजरे जमाने की की एक्ट्रेसेस आज इंडस्ट्री से गायब हैं लेकिन उस दौर में जो उन्होंने काम किया है, इसकी बदौलत आज भी वो फैन्स के दिलों पर छाई हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बाद में आज हम यहां बात कर रहे हैं जिन्होंने केवल 14 साल की उम्र में स्टार बनने का सुख पाया। 80 और 90 की दशक की ये चहेती एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी थीं लेकिन प्यार के खातिर इन्होंने अपने करियर, अपनी स्टारडम सबको ठोकर मार दिया।

फिल्मी दुनिया में ऐसा कम ही होता है। अक्सर लोग अपने करियर के लिए अपने रिश्ते, अपना प्यार, अपनी शादी सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। हालांकि, इस एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया। वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'ओए ओए ओए.. तिरछी टोपी वाले' से फैन्स के दिलों पर दस्तक देने वालीं सोनम खान थीं।

कम ही समय में बड़े-बड़े सितारों के साथ फिल्में कीं

सोनम खान ने 14 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कम ही समय में बड़े-बड़े सितारों के साथ फिल्में कीं और जल्द ही वो शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गईं। उस दौर में सोनम खान ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के कॉम्पिटिशन में आ गईं और बॉलीवुड की गिनी चुनी बेहतरीन लीड एक्ट्रेस की लिस्ट में जगह बना डाली।

निर्देशक राजीव राय से शादी करने का फैसला

सोनम ने फिल्म 'विजय' से जबरदस्त सफलता पाई और वो रातोंरात स्टार बन चुकी थीं। 'त्रिदेव' और 'अजूबा' जैसी हिट फिल्मों में काम करते हुए उन्हें अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर, नसीरुद्दीन शाह जैसे कई दिग्गज फिल्म स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। सोनम खान ने इसके बाद एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया जिसे सुनकर फिल्ममेकर्स परेशान थे। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' ही नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्में ठुकरा दी। इसी के साथ उन्होंने निर्देशक राजीव राय से शादी करने का फैसला किया, जिनसे उनकी मुलाकात फिल्म 'त्रिदेव' के सेट पर हुई थी। 'त्रिदेव' फिल्म के 'ओए ओए...' गाने ने उन्हें खूब फेमस किया।

शादी करने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया

सोनम खान तब महज 18 साल की थीं और करियर के पीक पर रहने के बावजूद उन्होंने अपनी उम्र से डबल उम्र के 36 साल के डायरेक्टर राजीव राय से मंदिर में शादी रचा ली। उनसे शादी करने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। उनके ससुर गुलशन राय भी इंडस्ट्री के नामी प्रोड्यूसर रह चुके हैं जिन्होंने 'दीवार' और 'मोहरा' जैसी फिल्में बनाई

20 साल की उम्र में सोनम खान प्रेग्नेंट हो गईं

महज 20 साल की उम्र में सोनम खान प्रेग्नेंट हो गईं। इसी के साथ उन्होंने इंडस्ट्री भी छोड़ दी और अपने पति के साथ विदेश चली गईं और उनका फिल्मी करियर ताश के पत्ते की तरह ढह गया। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में सोनम खान ने बताया था कि उन्हें शादी करने का कोई अफसोस नहीं है, लेकिन उन्हें काम छोड़ने का अफसोस जरूर है। वहीं वो नए और यंग एक्टर्स को सलाह देती हैं कि शादी की खातिर अपना करियर न छोड़ें

उनका अंडरवर्ल्ड और अबू सलेम से कनेक्शन निकला

राजीव और सोनम का एक बेटा गौरव भी है। हालांकि, इस शादी के 6 साल बाद ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। बताया जाता है कि राजीव ने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया था क्योंकि उनका अंडरवर्ल्ड और अबू सलेम से कनेक्शन निकला था। खतरा महसूस कर राजीव ने ब्रिटेन जाने का फैसला किया। हालांकि, सोनम इसके लिए तैयार नहीं हुईं और अपने बेटे गौरव के साथ मुंबई में ही रहने लगीं। फिर राजीव से उनका तलाक हो गया और फिर सोनम ने बेटे को अकेले ही पाला।


दूसरी शादी की, सोनम का बेटा गौरव भी शामिल

इसके बाद सोनम को साल 2017 एक बार फिर नया हमसफर मिला। उन्होंने मुरली से ऊटी में दूसरी शादी की जिसमें सोनम का बेटा गौरव भी शामिल हुआ, जो तब 25 साल का हो चुका था। अब गौरव 33 साल के हो चुके हैं। वहीं इस शादी के करीब 8 साल बाद सोनम ने एक पोस्ट के जरिए ये खुलासा किया था। सोनम का कनेक्शन मशहूर विलन रजा मुराद से भी है जो एक्ट्रेस के मामा लगते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.