पाकिस्तान के मोहनजोदड़ो में पारा 52 डिग्री के पार:यहां एशिया का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज, हीटवेव के चलते दुकानें बंद, बिजली गुल

Updated on 29-05-2024 01:18 PM

पाकिस्तान में भीषण गर्मी की वजह से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में सोमवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी के साथ यह इस साल पाकिस्तान का सबसे गर्म दिन बन गया। हीटवेव के बीच यहां कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है।

सिंधु घाटी सभ्यता के समय 2500 BC में बने इस शहर में हीटवेव की वजह से दुकानें बंद कर दी गई हैं। जो दुकाने खुली हैं, वहां गर्मी के चलते ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिन तक पाकिस्तान में अधिकतम तापमान नॉर्मल टेम्परेचर से 3-4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा।

मोहनजोदड़ो में पाकिस्तान के इतिहास का तीसरा सबसे गर्म दिन
मोहनजोदड़ो में आमतौर पर ज्यादा गर्मी, हल्की सर्दी और कम बारिश होती है। सोमवार को यहां पारा 52 डिग्री के पार चला गया। यह पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे गर्म दिन बन गया। इससे पहले पाकिस्तान में साल 2017 में सबसे ज्यादा 54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है।

वहीं पूरे एशिया में यह दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में मोहनजोदड़ो में हीटवेव कम होगी। हालांकि, सिंध की राजधानी कराची समेत प्रांत के दूसरे शहरों में तापमान बढ़ेगा। वहीं देश की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने मंगलवार को कुछ हिस्सों में आंधी, तूफान और बारिश की भी संभावना जताई है।

उत्तरी पाकिस्तान में बारिश की संभावना
NDMA ने कहा है कि उत्तरी पाकिस्तान के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकेगी और बारिश होने की संभावना है। इससे यहां भूस्खलन का भी खतरा है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं लोकल नदियों में बाढ़ आने का भी खतरा है।

क्लाइमेट चेंज पर प्रधानमंत्री शहबाज की कॉर्डिनेटर रूबीना आलम ने कहा है कि देश में जलवायु परिवर्तन की वजह से गर्मी लगातार बढ़ रही है। इस मामले में पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे संवेदनशील देश है। यहां सामान्य से ज्यादा बारिश और बाढ़ आती है। हीटवेव को देखते हुए सरकार जागरूकता अभियान भी चला रही है।

बांग्लादेश-थाईलैंड में हीटवेव से 60 लोगों की मौत
एशिया में घातक हीटवेव का यह लगातार तीसरा साल है। इसकी एक वजह एल नीनो बताई गई है। इससे पहले बांग्लादेश में 22 मई को तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो औसत से 7 डिग्री ज्यादा है। यहां गर्मी की वजह से 30 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं थाईलैंड में भी गर्मी की वजह से 30 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया था।

म्यांमार में अप्रैल से ही हीटवेव शुरू हो गई थी। इससे देश में अप्रैल से 10 मई तक रोज 40 मौतें हुईं। यहां तापमान 48.2 डिग्री तक पहुंच गया था। मैक्सिको के जंगलों में गर्मी की वजह से बंदर पेड़ों से गिरकर मर रहे हैं। जिन इलाकों में बंदरों की मौत हो रही है, वहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अब तक 138 बंदरों की मौत हो चुकी है। हीटवेव से 26 लोगों की भी मौत हो चुकी है।

क्या है सिंधु घाटी सभ्यता?
भारत में सिंधु घाटी सभ्यता को पहली नगरीय सभ्यता के रूप में जाना जाता है। इस सभ्यता का विकास सिंधु नदी के पास हुआ था इसलिए इसे ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ का नाम दिया गया है। इस सभ्यता की खुदाई सबसे पहले हड़प्पा नाम के जगह पर हुई थी। हड़प्पा वर्तमान में पाकिस्तान में है।

भारत विभाजन के बाद सिंधु सभ्यता के शहर हड़प्पा और मोहनजोदड़ो पाकिस्तान में चले गए। ये सभ्यता आठ हजार साल पुरानी है इसलिए इसे मिस्र और मेसोपोटामिया की सभ्यता से भी पुराना माना जाता है। इसे लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आती है उसके मुताबिक मौसम में हुए परिवर्तन के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.