वैक्सीन के दोनों डोज लिए बिना ऑस्ट्रेलिया ओपन में भाग नहीं ले पाएंगे टेनिस खिलाड़ी

Updated on 21-10-2021 08:52 PM

कैनबेराकोरोना वैक्सीन के दोनाें डोज लगवाने वाले एथलीटों को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में जनवरी 2022 में होने वाले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन सहित अन्य प्रमुख टूर्नामेंटों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के संघीय आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने बुधवार सुबह स्थानीय न्यूज चैनल एबीसी न्यूज के साथ रेडियो साक्षात्कार के दौरान विक्टोरिया राज्य के इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “ सरकार ने अपनी सीमाएं स्थापित करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया आने वाले हर यात्री को वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने की जरूरत होगी। यह नियम दुनिया के सभी लोगों के लिए, केवल टेनिस खिलाड़ियों के लिए नहीं।

वहीं विक्टोरिया प्रांत के प्रमुख डेनियल एंड्रयूज इस बात पर अटल हैं कि हर किसी के लिए नियमों में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने मंगलवार को एक बयान में कहा, “ वायरस को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि आपकी टेनिस रैंकिंग क्या है या आपने कितने ग्रैंड स्लैम जीते हैं। इस पर बात करना व्यर्थ है। आपको खुद को और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि एंड्रयूज ने इस महीने सभी घरेलू पेशेवर एथलीटों के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य किया था और उनकी ओर से 15 अक्टूबर को पहला और 26 नवंबर को वैक्सीन का दूसरा डोज लिए जाने पर जोर दिया था।

समझा जाता है कि खिलाड़ियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य होने के इस नियम के सबसे बड़े विरोधी विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं, जिन्होंने अपने टीकाकरण की स्थिति पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.