पोलैंड और बेलारूस के बीच तनाव बड़ा, मंडराया जंग खतरा

Updated on 15-11-2021 08:30 PM

वॉर्सा यूरोपीय संघ के सदस् पोलैंड और रूस के अभिन् मित्र बेलारूस के बीच भीषण जंग का खतरा मंडराने लगा है। बेलारूस के बड़ी संख्या में सीमा पर सैनिक तैनात करने की सूचना मिलने के बाद पोलैंड ने भी भारी हथियारों से लैस 15 हजार सैनिक सीमा पर नियुक्त किए हैं। पोलैंड ने आरोप लगाया है कि बेलारूस उनकी सीमा में रहे शरणार्थियों को हथियार दे रहा है, ताकि वे ताकत के बल पर सीमा में प्रवेश कर सकें।

पोलैंड के सैनिक इन हथियारबंद शरणार्थियों के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। दोनों तरफ के लोगों के पास हथियार हैं, इससे इस बात का खतरा बढ़ गया है कि खूनी हिंसा हो सकती है। बेलारूस की ओर से शरणार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे कुजनिका सीमा पर हमला करें। यह उन दो प्रमुख स्थानों में से है, जहां से बेलारूस के रास्ते पोलैंड में प्रवेश किया जा सकता है। पोलैंड के बॉर्डर फोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि कुजनिका शिविर में एक 'शांत' रात के बाद अब बेलारूस के और ज्यादा हथियारबंद अधिकारी वहां पहुंच गए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हम शरणार्थियों के बीच काफी शोरगुल सुन रहे हैं। वहां पर एक टीवी ब्रॉडकॉस् वैन भी मौजूद है। कुछ टेंट अब गायब हैं। शरणार्थियों को दिशानिर्देश, उपकरण और गैस बेलारूस से मिल रहे हैं। बेलारूस का पक्ष आज सीमा पार करने के लिए बड़ा प्रयास कर सकता है। हमारी सेनाएं कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले पोलैंड ने आरोप लगाया था कि बेलारूस के सैनिक पोलैंड में बड़े पैमाने पर शरणार्थियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हैं।

बेलारूस ने पोलैंड के साथ जारी विवाद के बीच रूस से परमाणु बम की मांग की थी। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस रूस की परमाणु हमला करने में सक्षम इस्कंदर मिसाइल सिस्टम को खरीदना चाहता है। लुकाशेंको ने यह भी ऐलान किया कि वह इन मिसाइल सिस्टम को अपने देश के दक्षिण और पश्चिम में तैनात करने की योजना बना रहे हैं। बेलारूस के दक्षिण में यूक्रेन और पश्चिम में पोलैंड है। इन दोनों देशों के साथ रूस और बेलारूस के संबंध बहुत खराब हैं। लुकाशेंको पर राष्ट्रपति चुनाव में धांधली कर जीतने का आरोप है।

रूस और बेलारूस काफी निकट माने जाते हैं। इनकी तुलना अमेरिका और ब्रिटेन के संबंधों से की जाती है। यूरोपीय यूनियन ने बेलारूस पर आरोप लगाया है कि वह पोलैंड में अवैध रूप से हजारों प्रवासियों को दाखिल कराने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद पोलैंड ने भी अपनी सीमा पर सेना की तैनाती को बढ़ा दिया है। यूरोपीय यूनियन, अमेरिका और ब्रिटेन ने खुलकर बेलारूस की आलोचना की है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि इस विवाद में उनके देश की कोई भूमिका नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.