खाड़ी में अमेरिकी सेना की मौजूदगी से बढ़ा तनाव, नाराज ईरान कभी भी कर सकता है जवाबी हमला, विशेषज्ञों ने किया आगाह

Updated on 09-08-2023 02:31 PM
वॉशिंगटन: साल 2018 में तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुआ परमाणु समझौता कैंसिल कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों में तनाव बरकरार है। अब विशेषज्ञों की तरफ से कहा गया है कि जिस तरह से खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका लगातार मिलिट्री बढ़ा रहा है, उसकी वजह से ईरान के साथ टकराव खतरनाक स्‍तर पर पहुंच चुका है। उनका कहना है कि ऐसा इसलिए है क्‍योंकि दोनों ही देश कूटनीति के जरिए अपने मसलों को हल करन में अभी तक नाकाम साबित हुए हैं। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पिछले हफ्ते पेंटागन की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे शिपिंग लेन को ईरान से से बचाने के लिए हजारों अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने का फैसला लिया गया है।

ड्रोन और मिसाइलों से लैस ईरानी सेना
न्‍यूज एजेंसी एपी की तरफ से पिछले दिनों बताया गया था कि अमेरिका की सेना होर्मुज से गुजरने वाले कर्मशियल जहाजों पर सशस्त्र सैनिकों को तैनात करने का मन बना रही है। अगर वाकई ऐसा होता है तो फिर यह एक असाधारण कदम होगा। उस रिपोर्ट पर ईरान की ओर से जो प्रतिक्रिया आई, उससे उसके गुस्‍से का पता लगता है। ईरान का कहना था कि वह अमेरिका के इस फैसले के जवाब में अपनी रिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना को ड्रोन और मिसाइलों से लैस करेगा। वाशिंगटन स्थित सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिसी थिंक टैंक की सीनियर फेलो सिना टूसी ने कहा है कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध और सैन्‍य वृद्धि की नीति असफल साबित हुई है मगर फिर भी इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

अमेरिका की असफल नीति
टूसी ने कहा कि यह नीति पिछले पांच सालों से नहीं बल्कि दशकों से जारी है। मगर इसका रिकॉर्ड यही है कि इसने हमेशा आपसी तनाव को और बढ़ाया है। इसकी वजह से ईरान की तरफ से जवाबी हमले का खतरा तक बढ़ गया है और यह बहुत ही खतरनाक है। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाया है कि उसने खाड़ी से जाने वाले कई अंतरराष्‍ट्रीय जहाजों को जब्त कर लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रणनीतिक जलक्षेत्र सीमा में ईरान का हालिया व्यवहार अमेरिका की तरफ से ईरानी तेल टैंकर को जब्त करने के बाद आया है। यह टैंकर फिलहाल टेक्सास के तट से दूर है। वाशिंगटन नेशनल ईरानी अमेरिकन काउंसिल (एनआईएसी) के नीति निदेशक रयान कॉस्टेलो ने भी टूसी के सुर में सुर मिलाए हैं। उनका कहना है कि खाड़ी में अमेरिकी सेना की मौजूदगी बढ़ाना ट्रंप युग की तरफ लौटना है। कॉस्‍टेला ईरान के साथ अमेरिकी कूटनीति के पक्षधर हैं और उन्‍होंने भी इसे खतरनाक करार दिया है।

ईरान से डरे कई देश
कई अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी तेल कंपनियां खाड़ी में अपने जहाजों के खिलाफ ईरान के बदले के डर से जब्त किए गए तेल के लिए बोली लगाने से इनकार कर रही हैं। टूसी ने कहा है कि दोनों देश यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे दूसरे पक्ष के आक्रामक कदमों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। साल 2021 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति का पद संभालने वाले बाइडेन ने ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने का वादा किया था। मगर पर्दे के पीछे होने वाली वार्ता की वजह से संधि दोनों देश संधि को बहाल करने में विफल रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने प्रतिबंध शासन को लागू करना जारी रखा है और ज्‍यादा से ज्‍यादा जुर्माना लगा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.