चीन में भयानक हादसा, स्कूल में नेटबॉल खेल रहीं लड़कियों पर गिरी जिम की छत, 11 लोगों की मौत

Updated on 24-07-2023 05:03 PM
बीजिंग/हारबिन। चीन के हेलुंगजांग प्रांत के क्विक्विहार शहर में एक स्कूल की जिम की छत ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोंगशा जिले के नंबर 34 मिडल स्कूल में करीब 1,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बने जिम की रविवार को जब छत गिरी, उस समय उसमें 19 लोग थे। नगर निगम तलाश एवं बचाव मुख्यालय ने बताया कि चार लोग इस हादसे में बच गए, लेकिन 15 लोग फंस गए।

सरकारी समाचार समिति ‘शिन्हुआ’ ने सोमवार को बताया कि अब तक 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से तीन लोग मृत पाए गए और छह अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बचाव अभियान अभी जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पास ही एक अन्य शिक्षण भवन बना रहे निर्माण कर्मियों ने जिम की छत पर अवैध तरीके से पर्लाइट (निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री) रखा था और बारिश में पानी सोखने के कारण इसका वजन बढ़ गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि निर्माण कंपनी के प्रभारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस बीच पूर्वी चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता हैं। इस दौरान 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश के सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। चाइना नेशनल रेडियो ने बताया कि हांग्जो में फूयांग जिले के एक गांव में शनिवार दोपहर को बाढ़ आ गई और कई मकान इसकी चपेट में आ गए।

चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) की खबर में बताया गया है कि बारिश के कारण एक पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया और भूस्खलन हुआ जिससे इलाके के कई स्थान प्रभावित हुए और 1,600 से अधिक मकानों की बिजली गुल हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इलाके में 1,500 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हर साल, मौसमी बाढ़ चीन के बड़े हिस्से को प्रभावित करती है विशेष कर अर्ध ऊष्णकटिबंधीय दक्षिण इलाके को। हालांकि, उत्तरी क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सबसे खतरनाक बाढ़ आने की खबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.