परमाणु सुरक्षा में 'आतंकिस्‍तान' पाकिस्‍तान आगे, अमेरिकी र‍िपोर्ट ने भारत को उत्‍तर कोरिया के बराबर रखा, उठे सवाल

Updated on 20-07-2023 01:33 PM
इस्लामाबाद: हर तरफ से आती बुरी खबरों के बीच पाकिस्‍तान के लिए एक अच्‍छी खबर आई है। अमेरिका स्थित एक अंतरराष्‍ट्रीय संगठन की तरफ से परमाणु सुरक्षा के लिहाज से पाकिस्‍तान को भारत से आगे रखा गया है। हैरानी की बात यह है कि आतंकियों की सुरक्षित पनाहगार वाले इस मुल्‍क को उसके पड़ोसी से आगे रखा गया है। लेकिन भारत की तुलना ईरान और उत्‍तर कोरिया से कर डाली गई है। मंगलवार को खतरनाक परमाणु हथियारों से निपटने के मामले में पाकिस्तान ने पिछले मूल्यांकन के बाद से तीन और अंक हासिल किए हैं। अब वह 22 देशों की लिस्‍ट में सूची में 19वें नंबर पर है।

एनजीओ ने दी गुड न्‍यूज
Nuclear Threat Initiative यानी एनटीआई परमाणु सुरक्षा सूचकांक की तरफ से पाकिस्‍तान को यह गुड न्‍यूज दी गई है। इस थिंक टैंक संकेतकों और मानदंडों के आधार पर देशों की परमाणु सुरक्षा क्षमताओं और प्रयासों को मापता है। इनमें परमाणु सामग्रियों और सुविधाओं की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और संधियों का पालन, परमाणु सुरक्षा के लिए नियामक ढांचा और परमाणु हथियारों या सामग्रियों तक अनधिकृत पहुंच को रोकने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नियमों को लागू करने जैसे जैसे कारक शामिल हैं। वॉशिंगटन स्थित यह एनजीओ इस इंडेक्‍स को रिलीज करता है। साथ ही इस बात का सावधानीपूर्वक रिकॉर्ड रखता है कि कोई देश परमाणु सामग्री को कैसे संभाल रहा है।

पाकिस्‍तान को 49 अंक
एनटीआई इंडेक्‍स में पाकिस्तान का स्‍कोर 49 है जबकि भारत को 40, ईरान को 29 और उत्तर कोरिया को 18 से ज्‍यादा अंक मिले हैं। एनजीओ के मुताबिक इससे यह भी पता चलता है कि पाकिस्तान अपनी परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा के मामले में रूस और इजरायल के साथ 32वें स्थान पर है और 47 देशों की सूची में भारत, ईरान, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों से ऊपर है। हालांकि, इंडेक्‍स में इस बात पर चिंता जताई गई है और कहा है कि इसकी स्थिति बिगड़ रही है।इस एनजीओ की तरफ से पिछले काफी समय परमाणु सुरक्षा पर प्रगति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

चोरी होने का खतरा भी बढ़ा
साल 2023 में पहली बार एनटीआई परमाणु सुरक्षा इंडेक्‍स में पाया गया है कि परमाणु सामग्री और परमाणु सुविधाओं वाले दर्जनों देशों और क्षेत्रों में परमाणु सुरक्षा की स्थिति वापस आ रही है। रिपोर्ट के लेखकों ने यह भी नोट किया कि पाकिस्तान सहित कई देश हथियार-ग्रेड वाली सामग्री के अपने भंडार में इजाफा कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ देशों - फ्रांस, भारत, ईरान, इजरायल, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस और यूके- ने हथियार-उपयोग योग्य परमाणु सामग्रियों के अपने भंडार में इजाफा किया है। कुछ मामलों में प्रति वर्ष हजारों किलोग्राम तक इजाफा हुआ है। इसकी वजह से परमाणु सशस्‍त्रीकरण की कोशिशें कमजोर हो गई हैं। साथ ही चोरी का खतरा भी बढ़ रहा है। चोरी होने पर सामग्रियों का प्रयोग परमाणु बम बनाने में किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.