पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 9 सैनिक मारे गए, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

Updated on 01-09-2023 01:55 PM
पेशावर: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक आत्मघाती हमलावर ने एक सुरक्षा काफिले को निशाना बनाया, जिसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन’ (ISPR) ने बताया बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में काफिले को अपना निशाना बनाया।

बयान के मुताबिक, हमलावर ने अपनी बाइक काफिले में शामिल बलों के वाहनों से टकरा दी, जिसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और 20 सैनिक घायल हो गए। प्रतिबंधित टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद कानून प्रवर्तक तुरंत धमाके वाली जगह पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। बयान के मुताबिक, हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

आतंकियों को मुनीर ने दी धमकी

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हमले की निंदा की। उन्होंने इस तरह के कृत्यों को पूरी तरह से निंदनीय बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं मारे गए व घायलों के परिवारों के साथ हैं। अगस्त में जनरल असीम मुनीर ने कहा था कि आतंकवाद में हालिया वृद्धि बातचीत को फिर शुरू करने का एक निरर्थक प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकी खत्म होने से पहले पाकिस्तान के सामने आत्मसमर्पण कर दें।

पहले भी होते रहे हैं हमले

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को आतंकियों ने केपी में एक मोबाइल वैन पर हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए थे और तीन घायल हो गए थे। पाकिस्तान में स्थिति यह है कि बलोचिस्तान में आतंकियों ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया। चीन के इंजीनियर जब एक गाड़ी में बैठ कर जा रहे थे, तब उन पर आतंकियों ने हमला बोला। हालांकि गाड़ी बुलेट प्रूफ थी, इस कारण उन्हें कुछ नहीं हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.