अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद बढ़े 60 फीसदी आतंकी हमले... पाकिस्तान को अब समझ आया आतंक का दर्द

Updated on 09-11-2023 02:00 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 60 प्रतिशत और आत्मघाती बम विस्फोटों में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कट्टरपंथी तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। काकड़ ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अगस्त 2021 में अंतरिम अफगान सरकार की स्थापना के बाद हमें पूरी उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में दीर्घकालिक शांति रहेगी, पाकिस्तान-विरोधी समूहों, विशेषकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ अफगान धरती का उपयोग करने की अनुमति बिलकुल नहीं दी जाएगी।’

उन्होंने कहा, 'लेकिन दुर्भाग्य से, अंतरिम अफगान सरकार की स्थापना के बाद, पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में 60 प्रतिशत और आत्मघाती हमलों में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।' काकड़ ने कहा कि अफगान धरती का इस्तेमाल कर टीटीपी की ओर से किए गए हमलों में पिछले दो वर्षों में 2,267 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा, 'इस दौरान आत्मघाती हमलों में शामिल लोगों में 15 अफगान नागरिक भी शामिल थे। इसके अलावा आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से लड़ते हुए अब तक 64 अफगान नागरिक मारे गए हैं।'

TTP पर नहीं हुई कार्रवाई

काकड़ ने कहा कि हमलों का विवरण अफगान अंतरिम अधिकारियों की जानकारी में था, लेकिन तालिबान के आश्वासन के बावजूद टीटीपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले काकड़ अमेरिका पर भड़के थे। उन्होंने बुधवार को कहा कि आतंकी अमेरिका की ओर से छोड़े गए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब एक दिन पहले अमेरिका ने कहा था कि उन्होंने कोई हथियार नहीं छोड़े थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.