गाजा में जमीन के नीचे भी अब सुरक्षित नहीं आतंकी, हमास की मौत की सुरंगों में घुसी इजरायली सेना, आतंकियों को किया ढेर

Updated on 01-11-2023 02:07 PM
तेल अवीव: इजरायल ने कहा कि उसकी सेना बंधकों को छुड़ाने और हमास के खात्मे से जुड़ा ऑपरेशन गाजा में बढ़ा रही है। इस बीच IDF के सैनिकों ने फिलिस्तीनी क्षेत्र के नीचे सुरंग में हमास के आतंकियों के साथ लड़ाई लड़ी और उन्हें ढेर कर दिया। गाजा के अंदर लड़ाई तेज होती जा रही है और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सीजफायर के आह्वान को खारिज कर दिया है। इंटरनेशनल सहायता अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी गई है कि गाजा में अस्पताल इलाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भोजन, दवा, पानी और ईंधन की भारी कमी है।

गाजा के नीचे सुरंगें इजरायल का प्रमुख टार्गेट हैं। 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायल लगातार अपने जमीनी अभियान का विस्तार कर रहा है। इजरायल का कहना है कि आतंकियों ने 240 लोगों को बंधक बनाया है। इन लोगों को सुरंगों में ही रखा गया है। शहरों के अंदर होने के कारण यह इजरायल के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला है। इन सुरंगों को खत्म करने के लिए लगातार इजरायल की ओर से बम बरसाए जा रहे हैं। इजरायल ने अंडरग्राउंड बंकर तबाह करने वाले मिसाइल भी दागे हैं।

सुरंग में घुसी इजरायली सेना

इजरायली रक्षा बलों ने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने 300 से ज्यादा टार्गेट पर हमला किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने हमास से जुड़े अंडरग्राउंट टनल नेटवर्क के अंदर मिलिट्री फैसिलिटी को निशाना बनाया। इसके अतिरिक्त इजरायली सशस्त्र बलों ने गाजा में रातभर बमबारी की, जिसमें हवाई, समुद्री और जमीनी हमले किए गए। सोमवार को इजरायली सेना ने गाजा की मुख्य उत्तर-दक्षिण सड़क को निशाना बनाया था और गाजा शहर पर दो दिशाओं से हमला किया।

गाजा में आठ हजार से ज्यादा की मौत

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 7 अक्टूबर से अब तक इजरायली हमलों में 3,542 बच्चों समेत 8,525 लोगों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों का कहना है कि गाजा की लगभग 23 लाख आबादी में से 14 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने हमला किया था। लगभग 1,400 से ज्यादा लोग इस हमले में मारे गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.