चीन के लॉकडाउन से टेस्ला को हो रहा अरबों का नुकसान

Updated on 25-06-2022 10:37 PM

वॉशिंगटन चीन में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते यहां लॉकडाउन लगाना पड़ा जिसके चलते उद्योग धंधे खासे प्रभावित हो रहे हैं। टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को चीन के लॉकडाउन से अरबों का नुकसान हो रहा है।

एलन मस्क ने कहा कि जर्मनी और अमेरिका में टेस्ला की नई फैक्ट्रियों को चीन में बैट्री की कमी और आपूर्ति के कारण अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। एलन मस्क ने अपनी दोनों फैक्ट्रियों को पैसा जलाने वाली भट्टियां बताया।

चीन में कोरोना वायरस के फैलते हुए प्रकोप के कारण इस साल सख्त लॉकडाउन लगाए गए। चीन की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई शहर में कोविड-19 के कारण जीरो कोविड पॉलिसी के चलते सख्त लॉकडाउन लागू किया गया। शंघाई में ही टेस्ला की एक बड़ी फैक्ट्री है। लॉकडाउन के कारण यहां निर्माण कार्य पूरी तरह कठिन हो गया।

शंघाई की फैक्ट्री में टेस्ला कार की बैट्री और कार का निर्माण किया जाता है। इस फैक्ट्री में एक दिन में 2500 कार बनाने की क्षमता है। हाल के हफ्तों में एलन मस्क ने छंटनी की भी चेतावनी दी है।


रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने कहा, 'बर्लिन (जर्मनी) और ऑस्टिन (अमेरिका) की फैक्ट्री पैसा जलाने वाली बड़ी-बड़ी भट्टियां हैं। यहां पर सिर्फ पैसा जलने का आवाज सुनाई देती है।

' उन्होंने आगे कहा, 'इस समय इन प्लांट्स में अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। इन फैक्ट्रियों के लिए बड़ा खर्च हो रहा है और शायद ही कुछ उत्पादन हो।' एलन मस्क ने कहा कि इस साल की शुरुआत में खोली गईं गीगाफैक्ट्रियां उत्पादन बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

ऑस्टिन में टेस्ला साइट वर्तमान में छोटी संख्या में कारों का उत्पादन करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बैट्रियों के कुछ हिस्से चीन के बंदरगाह पर फंस गए हैं और उन्हें वहां से लाने वाला कोई नहीं है। मस्क ने कहा कि ये तेजी से ठीक हो सकता है, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शंघाई का बंद होना टेस्ला के लिए बहुत कठिन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.