टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए शीर्ष पर : मलान

Updated on 11-12-2021 09:15 PM

ब्रिस्बेन एशेज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के अनुसार एक समय उन्हें ऐसा लगा था कि वह अब कभी भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं कर पायें। उन्हें लगा था कि अब उनका टेस्ट क्रिकेट करियर समाप्त हो गया है।

मलान इससे पहले भारत के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में रन नहीं बना पाये थे और उसके बाद ही टीम से बाहर थे हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिली और इस बल्लेबाज ने अपने को साबित कर दिया। मलान ने दूसरी पारी में शानदार 82 रन बनाये पर वह अपनी टीम की हार नहीं टाल पाये। इस क्रिकेटर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए शीर्ष है।

 साथ ही कहा कि आप टी-20 या 50 ओवर के क्रिकेट में जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं परन्तु अंत में आपको आपके टेस्ट करियर में प्रदर्शन के आधार पर ही आंका जाता है। ऑस्ट्रेलिया आना और इन अत्यधिक उछाल वाले विकेटों पर शीर्ष गेंदबाजों के खेलना ही असली परीक्षा है।

साल 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से मलान ने अपना 18वां टेस्ट मैच खेला है। उन्होंने 2017 और 2018 में 14 टेस्ट खेले थे, लेकिन इसके बाद वह अगस्त में भारत के खिलाफ सीरीज के लिए चुने जाने तक टेस्ट टीम से बाहर रहे। मलान और कप्तान जो रूट के बीच दूसरी पारी में तीसरे विकेट के लिए 159 रनों की रिकार्ड साझेदारी भी हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.