लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 28 वर्ष बाद होगा टेस्ट मैच

Updated on 19-09-2021 08:14 PM

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 28 वर्ष बाद टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ को 28 वर्ष बाद टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है। न्यूजीलैंड की टीम नवंबर में टी-20 विश्व कप के बाद भारत के दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। इनमें से पहले टेस्ट मैच की मेजबानी लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को मिली है। दो टेस्ट मैच की सिरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा जबकि दूसरे मैच की मेजबानी बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली है।

गौरतलब है कि इकाना स्टेडियम में 2016 से प्रथम श्रेणी के मैच खेले जा रहे थे। 2018 में यहां पर भारत वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला गया था। इसके बाद 2020 में भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिनी सिरीज के मैच की मेजबानी इकाना स्टेडियम को मिली थी पर कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस सिरीज को रद कर दिया गया था। लखनऊ में इससे पहले जनवरी 1994 में केडी सिंह 'बाबू' स्टेडियम में भारत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेला गया था।

बीसीसीआइ लखनऊ के इकाना स्टेडियम को बड़े क्रिकेट सेंटर के रूप में देख रहा है। अगले वर्ष आइपीएल में दो नई टीमों को जोड़ा जाएगा। ऐसे में लखनऊ एक प्रमुख क्रिकेट केन्द्र के रूप में विकसित होगा। इकाना स्टेडियम में एक साथ 50-60 हजार दर्शक मैच देख सकते हैं। गोमती नदी के तट पर बने इस स्टेडियम में नौ पिच हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.