टेस्टिंग पूरी, खरमोरा विद्युत सब स्टेशन इस महीने के आखिर तक होगा लाइन चार्ज

Updated on 19-09-2021 11:49 PM

कोरबा  कोरबा नगर निगम क्षेत्र खरमोरा के नव निर्मित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से इस महीने के आखिर तक विद्युत आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। सब स्टेशन के सभी उपकरणों आदि के टेस्टिंग भी लगभग पूरी हो गई है। आशा है कि सब कुछ ठीक रहा तो इस महीने के अंत तक खरमोरा सब स्टेशन को लाइन चार्ज कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। सब स्टेशन के कार्यशील हो जाने से कोरबा शहर सहित उरगा, भैंसमा, रजगामार, चिर्रा, बरपाली, करतला, सोहागपुर और रामपुर क्षेत्र के कई गांवो को भरपूर बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। साथ ही इन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और बिजली गुल होने की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

        खरमोरा में नए स्वीचिंग सब स्टेशन की मेन सप्लाई लाइन को पहले ही चार्ज कर लिया गया है। नए 132 केवी बिजली सब स्टेशन में उपकरणों की टेस्टिंग भी लगभग पूरी हो गई है। सब स्टेशन के बचे कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल की वजह से सब स्टेशन के काम की गति कुछ धीमी हुई थी परंतु अब तेजी से काम कर सब स्टेशन के सभी कामों को पूरा किया जा रहा है। सब स्टेशन में टावर लगाने के बाद ट्रांसमिशन कंपनी ने मेन सप्लाई लाइन को भी चार्ज कर लिया है। सब स्टेशन के लिए ढेलवाडीह के पास से 132 केवी लाइन से टेपिंग कर लाइन चार्ज किया गया है। ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार इस 132 केवी सब स्टेशन के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सब स्टेशन के संचालन में किसी तरह की तकनीकी खामी नहीं छोड़ी जाएगी। 

       अधिकारियों ने बताया कि इस 132 केवी सब स्टेशन के शुरू हो जाने से डीएसपीएम स्थित सब स्टेशन पर भी दबाव कम होगा। जैसे ही यह खरमोरा का नया सब स्टेशन के शुरू होगा उसके बाद डीएसपीएम के पुराने सब स्टेशन का मेंटनेंस शुरू किया जाएगा। इस सब स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद चार अलग-अलग फीडर से बिजली की सप्लाई होगी। उच्च क्षमता के सब स्टेशन से शहर में चार ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी चार फीडर बनाए जाएंगे ताकि दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार हो सकें और लोगों को बिजली कटौती की समस्या से भी छुटकारा मिल सके। खरमोरा सब स्टेशन शुरू हो जाने से लाइन फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण होने वाले विद्युत अवरोध का भी समाधान हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.