आईपीएल के बचे हुए मैच में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे तेवतिया

Updated on 06-09-2021 09:39 PM
दुबई । राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले युवा खिलाड़ी राहुल तेवतिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सत्र के दूसरे चरण में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। तेवतिया ने कहा है कि पहले सत्र में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। वह पहले सत्र में बल्लेबाजी के दौरान कुल सौ रन भी नहीं बना पाये थे, इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्हें केवल दो विकेट ही मिले थे। 
बायो-बबल में कई कोविड-19 पॉजिटिव मामले आने के बाद तेवतिया को आईपीए से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मेरा प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मेरी उम्मीदों के अनुरूप अच्छा नहीं रहा था। इसलिए अब मैं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले बचे हुए सत्र के सात मैचों में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करूंगा। बचे हुए सत्र में राजस्थान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 21 सितंबर को पंजाब किंग्स से मुकाबले से करेगी। इस ऑलराउडर ने कहा है कि मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरुंगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.