अमेरिकी स्कूलों के इतिहास में पहला नहीं टेक्सास अटैक, 23 सालों में 9 सिरफिरे 151 लोगों की ले चुके हैं जान

Updated on 26-05-2022 08:58 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के टेक्सस में 18 साल के युवक ने रॉब एलिमेंटरी स्कूल में गोलीबारी कर 18 बच्चों समेत 21 लोगों की जान ले ली। बीते पांच सालों में यह सबसे घातक हमला है। अगर इतिहास को देखें, तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अमेरिकी स्कूल या कॉलेज सिरफिरों का शिकार बने हैं। आंकड़े बताते हैं कि अब तक सैकड़ों लोग इस तरह घटनाओं में जान गंवा चुके हैं।


कोलोराडो के लिटलटन में दो छात्रों ने हमला कर 12 साथियों की हत्या कर दी थी। उस दौरान एक शिक्षक की भी मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस हिंसक घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। एक 16 साल के छात्र ने मिनेसोटा के घर पर अपने दादाजी और उनके साथी की हत्या कर दी थी।

इसके बाद उसने नजदीक स्थित रेड लेक हाईस्कूल का रुख किया और 5 छात्रों को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर ने खुद को मारने से पहले 5 छात्रों, एक शिक्षक और सिक्युरिटी गार्ड को भी मार दिया था। यहां 23 साल के छात्र ने वर्जीनिया के ब्लैक्सबर्ग स्थित परिसर को निशाना बनाया। हमलावर ने खुद को मारने से पहले 32 लोगों की जान ली और 2 दर्जन से ज्यादा को घायल कर दिया था।


कनेटिकट के न्यूटाउन में 19 साल का लड़का 27 लोगों की मौत का कारण बना। यहां हमलावर ने घर पहले अपनी मां की जान ले ली। इसके बाद नजदीकी सैंडी हुक एलिमेंटरी में जाकर 20 छात्रों और 6 शिक्षकों को मारा।

इसके बाद आरोपी ने भी अपनी जान दे दी। ओरिगॉन के रोजबर्ग में एक व्यक्ति ने खुदकुशी से पहले 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 9 अन्य को घायल कर दिया था। फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित स्कूल में हुए हमले में 14 छात्रों की जान चली गई थी। इस हमले में स्टाफ के 3 लोगों की भी मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।


इस मामले में 20 वर्षीय संदिग्ध पर हत्या के आरोप लगे थे। ह्यूस्टन इलाके में मौजूद एक हाईस्कूल में 17 साल के लड़के ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि मरने वालों में अधिकांश छात्र थे। आरोपी पर हत्या के आरोप लगे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.