​​​​​​​तेल के कुओं से अपना खर्च चलाती है टेक्सास यूनिवर्सिटी:250 कंपनियों को कुएं लीज पर दिए

Updated on 26-08-2022 05:57 PM

जहां भारत के ज्यादातर विश्वविद्यालयों को केंद्र और राज्य सरकारें फंड मुहैया कराती हैं, वहीं अमेरिकी यूनिवर्सिटी अपना ज्यादातर खर्चा खुद उठाते हैं। वे महंगे शोध, सुविधाओं और फेलोशिप का खर्च भी आसानी से इसलिए वहन कर लेते हैं क्योंकि सरकारी सहायता के अलावा उनके फंड जमा करने के अपने तरीके हैं। दान के मामले में तीसरे नंबर पर रहने वाले टेक्सास यूनिवर्सिटी के पास तेल के कुएं हैं। लगभग 250 कंपनियों को तेल के कुएं लीज पर दिए हैं। इन तेल के कुओं से टेक्सास यूनिवर्सिटी को इस समय हर रोज 48 करोड़ रुपए यानी हर महीने 1440 करोड़ रुपये की आय हो रही है। येल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विलियम गोत्समैन कहते हैं, जहां कोरोना के बाद यूक्रेन और रूस युद्ध की वजह से दूसरे विश्वविद्यालयों को फंड की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं टेक्सास यूनिवर्सिटी की आय इतनी ज्यादा हो गई है कि फंड के मामले में वह जल्द ही हार्वर्ड को भी पीछे छोड़ देगा।

हॉर्वर्ड को भी पीछे छोड़ देगी टेक्सास यूनिवर्सिटी
हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी अपने पैसों के बेहतर निवेश के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। उसे दुनिया में सबसे ज्यादा दान भी मिलता है। जून 2021 में ही यूनिवर्सिटी को 4.25 लाख करोड़ रुपए का दान मिला, जबकि टेक्सास यूनिवर्सिटी को 3.43 लाख करोड़ रुपए दान में मिले। लेकिन तेल के बढ़ते दामों ने विश्वविद्यालय की आमदनी कई गुना बढ़ा दी है। अमेरिका के एमोरी यूनिवर्सिटी की आय कोका-कोला कंपनी के शेयरों से होती है।

टेक्सास के अलावा भी कई यूनिवर्सिटी के पास फंड
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के पास लीरिका दवा का पेटेंट है। जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी का रीयल एस्टेट का पूरा कारोबार है। ऐसा नहीं है कि टेक्सास के अलावा दूसरे विश्वविद्यालयों के पास जीवाश्म ईंधन वाली जमीनें नहीं हैं, लेकिन वे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खनन की इजाजत नहीं देते। टेक्सास राज्य के एडवोकेसी ग्रुप एनवायरनमेंट के निदेशक ल्यूक मेत्जर कहते हैं, हम मानते हैं यह राजस्व का बड़ा स्रोत है और उच्च शिक्षा के लिए पैसों की जरूरत है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं।

यूनिवर्सिटी की जमीनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विलियम मर्फी कहते हैं, हम आय के दूसरे साधन भी देख रहे हैं। यूनिवर्सिटी वेस्ट टेक्सास में अपनी जमीन पर पवन और सौर ऊर्जा के उत्पादन से भी राजस्व बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सारी आय यूनिवर्सिटी के स्थाई फंड में जाती है, जिससे 27 इंस्टीट्यूट के 3 लाख 50 हजार छात्रों की पढ़ाई होती है।

चारागाह के लिए मिली थी 21 लाख एकड़ जमीन, तेल के कुएं निकल आए
जानवरों को पालकर फंड जुटाने के लिए टेक्सास राज्य ने 21 लाख एकड़ की बंजर जमीन चारागाह के तौर पर सन 1800 के आसपास टेक्सास विश्वविद्यालय को दी थी। लेकिन 1923 में यहां तेल के कुएं मिल गए। अभी करीब 250 कंपनियों को टेक्सास विवि ने तेल के कुएं लीज पर दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.