थालापति की फिल्म ‘बीस्ट’ 13 को होगी रिलीज

Updated on 11-04-2022 07:27 PM

मुंबई   टॉलीवुड के स्टार थालापति विजय  की फिल्मबीस्ट’ 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने के एक दिन बाद ही शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म जर्सी रिलीज होगी।बॉक्सऑफिस पर टॉलीवुड और बॉलीवुड के सुपरस्टार एक दूसरे का आमना-सामना करते नजर आएंगे। बीस्ट का ट्रेलर 2 अप्रैल को रिलीज हुआ था और सिर्फ 4 दिन में इसे 43 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 2019 की तेलुगू रीमेक जर्सी के नए ट्रेलर को सिर्फ 2 दिन में 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

दोनों ही वीडियो शानदार है और इन स्टार की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, थालापति की बीस्ट ज्यादा सुर्खियों में हैं और इसका गाना अरेबिक कुथू ट्रेलर आने से पहले ही फिल्म को वर्ल्ड में फेमस कर चुका है जिस पर लाखों रील्स बन चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर शाहरुख खान पहले ही अपना रिव्यू दे चुके हैं और अब जर्सी स्टार शाहिद कपूर ने भी तारीफ की है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान साउथ के सुपरस्टार की खुलकर प्रशंसा की। बॉलीवुड अभिनेता ने खुलासा किया कि वह विजय के बहुत बड़े फैन हैं।

उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उन्हें विजय की फिल्में पसंद है और खास तौर से उनका डांस। शाहिद ने कहा कि वे हमेशा अच्छे डांसर्स से प्यार करते हैं और उनके लिए एक अपने दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। उन्होंने कहा कि थालापति की बीस्ट एक शानदार फिल्म होने वाली है।नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशितबीस्टमें विजय, पूजा हेगड़े , योगी बाबू, सेल्वाराघवन, रेडिन किंग्सले, अपर्णा दास, प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यश हैं।

ये सभी स्टार अब शाहिद की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करेंगे। बीस्टके बाद विजय अपनी अगली फिल्म की शूटिंगथालापति 66’ की शूटिंग करेंगे जिसका अभी टाइटल नहीं आया है। 5 अप्रैल को ही थालापति की 66वीं  की शूटिंग की मुहूर्त पूजा हुई थी और इस फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड की भूमिका निभाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘थलपति 66’ विजय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग के लिए एक बड़े सेट को बनाने की प्लानिंग की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.