कुछ कुछ होता है’ के 23 साल पर बेस्ट कास्ट, क्रू और दर्शकों का आभार

Updated on 20-10-2021 10:25 PM

मुंबई  शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर सुपरहिट फिल्मकुछ कुछ होता हैके 23 साल हो गए। 16 अक्टूबर 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म देखकर आज भी युवाओं को कुछ कुछ होने लगता है। काजोल का टॉम बॉय अवतार हो या रानी मुखर्जी का ग्लैमरस रुप, आज भी दर्शक भूल नहीं पाते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर के लिए भीकुछ कुछ होता हैबेहद खास है। फिल्म के 23 साल पूरा होने पर करण अपने इमोशन को रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर की। करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखाबेस्ट कास्ट, क्रू और दर्शकों का आभार, जो 23 साल से इस स्टोरी पर अपना प्यार दे रहे हैं! थैंक यू


इसके अलावा करण ने एक वीडियो शेयर कर लिखाप्यार, दोस्ती और ढेर सारी यादों के 23 साल! कैमरे के पीछे मेरा पहला मौका था और इसने मेरे अंदर सिनेमा के लिए एक अनोखा प्यार जगाया, जो आज भी मेरे अंदर मौजूद है धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनीकुछ कुछ होता हैफिल्म में दोस्ती और प्यार की कहानी को बेहद इमोशनल तरीके से फिल्माया गया था। राहुल और अंजलि के किरदार में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 इस फिल्म को लेकर करण जौहर इसलिए भी इमोशनल होते हैं क्योंकि 23 साल पहलेकुछ कुछ होता हैसे ही करण जौहर ने डायरेक्शन डेब्यू किया था। इस फिल्म को डायरेक्ट करते समय ही शाहरुख, काजोल और रानी से ऐसी दोस्ती हुई जो आज भी कायम है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म से करण जौहर ने काफी कुछ सीखा था। इसके बाद तो पिछले 23 साल में करण ने कई शानदार फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.