वो गोल्डन दौर चला गया... विराट कोहली का नाम लेते हुए एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान

Updated on 28-10-2024 01:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा घरेलू टेस्ट सीरीज हार चुकी है। तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मेहमान टीम के खिलाफ 0-2 से पीछे है और उसे एक मैच खेलना है। यह 12 साल में घरेलू धरती पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज हार भी रही। घरेलू मैदान पर भारत के दबदबे की चर्चाओं को ब्लैककैप्स ने खत्म कर दिया, जिन्होंने बेहतरीन परिस्थितियों का फायदा उठाया। मेजबान टीम की हार के बाद जहां उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा का मानना है कि यह न्यूजीलैंड का कमाल है। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के स्पिन खेलने के कौशल पर सवाल उठाया है। डिविलियर्स ने कहा कि न्यूजीलैंड की जीत नई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में दौरा करने वाली टीम की प्रतिभा का परिणाम है। महान क्रिकेटर ने अपनी राय के समर्थन में दक्षिण अफ्रीकी धरती पर बल्लेबाज विराट कोहली के प्रभावशाली प्रदर्शन का उदाहरण भी दिया।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के करीबी दोस्तों में शामिल डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- जब आप भारत जाते हैं तो ऐसा माना जाता है कि भारतीय खिलाड़ी स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं। इसका हमेशा यह मतलब नहीं होता कि यह सच है कि सभी बल्लेबाज दुनिया में स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जब आपको टर्निंग विकेट मिलता है और आपको एक अच्छा गेंदबाज मिलता है तो चाहे आप कितने भी अच्छे खिलाड़ी क्यों न हों, आप दबाव में रहेंगे। अगर बल्लेबाज के पास दिमाग, कौशल और क्षमता है तो आप दुनिया की किसी भी परिस्थिति में रन बना सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा- भारतीय बल्लेबाजों में कुछ भी गलत नहीं है। वे सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे स्पिन खेल सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि बहुत-सी टीमें इस धारणा को समझ चुकी हैं और जब आप भारत जाते हैं तो आपको मुश्किल समय का सामना करना पड़ता है, वह समय बीत चुका है। उन्होंने कहा- 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत बीत चुकी है, जब आप कुछ परिस्थितियों में सिर्फ एक वॉकिंग विकेट होते थे। विराट कोहली को देखिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भी शतक बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.