वो कमरा और डर के साए में मौत की बू... 'खौफ' का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़ देगी चुम दरांग और रजत कपूर की सीरीज

Updated on 11-04-2025 05:16 PM
'खौफ' में चुम दरांग के अलावा मोनिका पवार, रजत कपूर, 'गुल्लक' फेम गीतांजलि कुलकर्णी, अभिषेक चौहान, प्रियंका सेठिया, रिया शुक्ला और शिल्पा शुक्ला हैं। हर किसी के चेहरे पर डर और खौफ की लकीरें हैं, जिनके पीछे कोई गहरा राज छुपा है।

क्या है 'खौफ' वेब सीरीज की कहानी?

'खौफ' वेब सीरीज की कहानी की बात करें, तो यह एक सस्पेंस हॉरर ड्रामा है, जो घने जंगल से घिरे एक महिला हॉस्टल में सेट है। इसकी कहानी मधु नाम की एक लड़की की है, जो अपने अतीत के राक्षसों से बचने के लिए एक नए शहर में शरण लेने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उसे जल्द ही पता चलता है कि उसके नए कमरे में उसके अनुमान से कहीं ज्यादा भयानक रहस्य छिपे हैं।

खौफ, जिससे आती है मौत की बदबू

कमरे में देखने पर सबकुछ नॉर्मल लगता है, पर वहां खौफ है जिससे मौत की बू आती है और उस लड़की के डर और गहरी इनसिक्योरिटी पर हावी हो जाती है। जैसे-जैसे भयावह शक्ति अपनी पकड़ मजबूत करती जाती है, मधु की वास्तविकता एक जागते हुए बुरे सपने में बदल जाती है, जिससे कोई बच नहीं सकता।'

18 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम

'खौफ' को 18 अप्रैल, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- जो दिखता है, जरूरी नहीं वो सच हो। इस सीरीज को पंकज कुमार और सूर्या बालाकृष्णन ने मिलकर डायरेक्ट निर्देशन किया है। वहीं, संजय राउत्रे और सरिता पाटिल ने इसे प्रोड्यूस किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.