सीएसके ओर केकेआर मुकाबले से आज होगी आईपीएल के 15 वें सत्र की शुरुआत

Updated on 26-03-2022 07:59 PM

मुम्बई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र की शुरुआत आज शाम को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच होने वाले मुकाबले से होगी।

 यह मैच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7: 30 बजे से खेला जाएगा। इसमें पिछले साल की विजेता चेन्नई की कप्तानी रविन्द्र जडेजा जबकि गत उपविजेता केकेआर की कमान श्रेयस अय्यर के पास है। आईपीएल के इस सत्र में दोनो ही टीमें जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगी।

आईपीएल का यह सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार है जब दर्शकों को सीमित तादाद में प्रवेश दिया जाएगा क्योंकि संक्रमण का खतरा अब कम हो गया है। आईपीएल में इस बार आठ की जगह दस टीमें उतर रहे हैं। इसमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंटस नई टीमें हैं। 

आईपीएल में सीएसके और केकेआर के बीच अब तक कुल 18 मुकाबले हुए हैं जिसमें से सीएसके ने 18 जबकि केकेआर ने 9 जीते हैं।

वहीं अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो सीएसके ने सबसे ज्यादा 4 बार जीत दर्ज की है जबकि केकेआर को एक में ही जीत मिली है। 

दानों की अंतिम ग्यारह इस प्रकार है :

चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, तुषार देशपांडे

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मोहम्मद नबी, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.