जसप्रीत बुमराह का ना होना टीम के लिए बड़ा झटका

Updated on 05-10-2022 05:50 PM

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को स्वीकार किया कि पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी क्षति होगी। उन्होंने हालांकि कहा कि यह किसी अन्य खिलाड़ी के लिए प्रदर्शन करने का अवसर होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को घोषणा की कि तेज गेंदबाज बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे जिससे भारतीय टीम को झटका लगा है जो डेथ ओवरों में गेंदबाजी की समस्याओं का सामना कर रही है।

राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 में भारत की 49 रन की हार के बाद कहा, ''बुमराह की अनुपस्थिति एक बड़ी क्षति है। वह एक दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसा होता है, यह किसी और के लिए अवसर है। हमें उनकी और टीम के इर्द-गिर्द उनके व्यक्तित्व की कमी खलेगी।'' 

उन्होंने कहा, ''दोनों सीरीज (दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में सही परिणाम (भारत ने दोनों सीरीज 2-1 से जीती) पाकर अच्छा लगा। इस प्रारूप में आपको भाग्य की जरूरत होती है, खासकर करीबी मैचों में। हमारे पास एशिया कप में ऐसा नहीं था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस्मत का साथ मिला।'' 
टीम के नए आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए, द्रविड़ ने कहा, ''हमने पिछले टी20 विश्व कप के बाद फैसला किया, रोहित के साथ बैठकर सकारात्मक होने का एक सचेत प्रयास किया।''

उन्होंने कहा ''हमारे पास सकारात्मक होकर खेलने के लिए बल्लेबाजी है। हमें अपनी टीम को बल्लेबाजी की गहराई के साथ तैयार करना था और जिस तरह से हमने एकजुट हुए हैं उससे खुश हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.