हमला करने वाले आरोपी की हुई पहचान, पुलिस बोली- सीढ़‍ियों से घर में घुसा, एक्‍टर से हुई हाथापाई

Updated on 16-01-2025 05:12 PM
सैफ अली खान पर हमले पर मुंबई पुलिस ने बयान जारी किया है। डीसीपी क्राइम ब्रांच दीक्षित गेडाम के मुताबिक, हमलावर चोरी के इरादे से एक्टर के बांद्रा स्थित घर में घुसा था। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। एक आरोपी फरार है, उसकी भी तलाश जारी है। पुलिस ने इसके लिए कई टीमें बनाई हैं।

डीसीपी दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें गुरुवार रात 3 बजे के आसपास खबर मिली थी कि सैफ पर चाकू से हमला हुआ है। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। गुरुवार, रात करीब ढाई बजे हमलावर सैफ के घर में घुसा और मेड से बहस के दौरान सैफ के साथ हाथापाई हो गई। तैमूर और जेह की नैनी शोर सुनकर उठी तो उन्होंने सैफ को बताया और जब सैफ पहुंचे तो हमलावर के साथ हाथापाई हो गई। इसी दौरान हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह बार हमला कर दिया। सैफ की गर्दन, हाथ और पीठ पर चोटें आईं

फायर एस्केप के रास्ते घर में घुसा, वहीं से बाहर निकला आरोपी

डीसीपी दीक्षित के मुताबिक, हमलावर फायर एस्केप के जरिए घर में घुसा था और हाथापाई के दौरान सैफ पर चाकू से हमला किया। आरोपी सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसा था और वहीं से फरार हो गया। एक ही आरोपी है, उसकी मूवमेंट अपार्टमेंट में घटना के वक्‍त देखी गई है। आरोपी घर में चोरी के इरादे से घुसा था

सैफ की सर्जरी, रीढ़ की हड्डी से निकाला ढाई इंच बड़ा चाकू का टुकड़ा

सैफ अली खान इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हमले में उन्हें छह चोटें आई थीं। सबसे गहरी चोट गर्दन और रीढ़ की हड्डी में आई, जिसके बाद सर्जरी की गई और फिर ICU में शिफ्ट किया गया। सर्जरी में डॉक्टरों ने सैफ की रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला। सैफ अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार, 17 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

सैफ की मेड से पूछताछ, अन्य स्टाफ से भी पूछताछ

सैफ पर हमले को लेकर पुलिस ने मेड से भी पूछताछ की है, जो एक्टर के घर में काम करती है। इसके अलावा पुलिस ने घर के अन्य नौकरों और स्टाफ से भी पूछताछ की।

घर में मौजूद थे बच्चे और करीना

बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त करीना और बच्चे (तैमूर और जेह) भी घर में मौजूद थे। हमले में सैफ के अलावा उनकी नौकरानी घायल हो गई। वहीं, करीना ने बयान जारी कर बताया कि घर के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं। पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद ही पता चलेगा कि सैफ पर हमला किसने किया और क्यों किया?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.